सतना जिला मध्य प्रदेश के जिलों में एक जिला है, सतना जिला, रीवा मंडल के अंतर्गत आता है और इसका मुख्यालय सतना में है, जिले में 6 उपमंडल है, 8 ब्लॉक है, 10 तहसील है और 7 विधान सभा क्षेत्र जो की सतना लोकसभा के अंतर्गत आती है, 2125 ग्राम है और 704 ग्राम पंचायते भी है ।
सतना जिला
सतना जिले का क्षेत्रफल 7502 वर्ग किलोमीटर है, और २०११ की जनगणना के अनुसार सतना की जनसँख्या 728619 और जनसँख्या घनत्व 97/km2 व्यक्ति [प्रति वर्ग किलोमीटर] है, सतना की साक्षरता 73.79% है, महिला पुरुष अनुपात यहाँ पर 927 महिलाये प्रति १००० पुरुषो पर है, जिले की जनसँख्या विकासदर २००१ से २०११ के बीच 19.17 % रहा है।
सतना जिला भारत में कहाँ पर है
सतना जिला भारत के राज्यो में एकदम मध्य में स्थित मध्य प्रदेश राज्य में है, सतना जिला मध्य प्रदेश के उत्तरी पूर्वी भाग में स्थित एक जिला है और इसके उत्तर पश्चिम से उत्तर में उत्तर प्रदेश राज्य है, सतना 24°23 ′48″N 80°47′48″E के बीच स्थित है, सतना की समुद्रतल से ऊंचाई 415 मीटर है, सतना भोपाल से 452 किलोमीटर उत्तर पूर्व की तरफ प्रादेशिक राजमार्ग 146 पर है और देश की राजधानी दिल्ली से 755 किलोमीटर दक्षिण की तरफ राष्ट्रिय राजमार्ग 19 पर है ।
सतना जिले के पडोसी जिले
सतना के उत्तर पश्चिम से उत्तर तक उत्तर प्रदेश के जिले है जो की बाँदा जिला और चित्रकूट जिला है, उत्तर पूर्व में रीवा जिला है, पूर्व में सीधी जिला है, दक्षिण पूर्व में शहडोल जिला है, दक्षिण में उमरिआ जिला है, दक्षिण पश्चिम में कटनी जिला है और पश्चिम में पन्ना जिला है।
Information about Satna in Hindi
नाम | सतना |
---|---|
मुख्यालय | सतना |
प्रशासनिक प्रभाग | रीवा डिवीजन |
राज्य | मध्य प्रदेश |
क्षेत्रफल | 7,502 किमी 2 (2,897 वर्ग मील) |
जनसंख्या (2011) | 728,619 |
पुरुष महिला अनुपात | 927 |
विकास | 19.17% |
साक्षरता दर | 73.79% |
जनसंख्या घनत्व | 97 / किमी 2 (250 / वर्ग मील) |
ऊंचाई | 415 मीटर (1,362 फीट) |
अक्षांश और देशांतर | 24.23 ° उत्तर 80.47 ° पूर्व |
एसटीडी कोड | +91-07672′ |
पिन कोड | 485001 |
संसद के सदस्य | 1 |
विधायक | 7 |
उपमंडल | 6 |
तहसील | 10 |
खंडों की संख्या | 8 |
गांवों की संख्या | 2125 |
रेलवे स्टेशन | सतना रेलवे स्टेशन |
बस स्टेशन | हाँ |
एयर पोर्ट | सतना हवाई अड्डा |
डिग्री कॉलेजों की संख्या | 8 |
“उच्चतर माध्यमिक विद्यालय | |
“ | 18 |
प्राथमिक विद्यालय (पूर्व-प्राथमिक को शामिल करना) | 861 |
मध्य विद्यालय | 253 |
अस्पताल | 4 |
नदी (ओं) | टोंस नदी और मानसी गंगा नदी |
उच्च मार्ग | NH -146 and MH 19 |
आधिकारिक वेबसाइट | http://satna.nic.in/ |
बैंक | NA |
प्रसिद्ध नेता (ओं) | NA |
आरटीओ कोड | MP-19 |
स्थानीय परिवहन | बस, टैक्सी आदि |
सतना जिले का नक्शा मानचित्र मैप
गूगल मैप द्वारा निर्मित सतना का मानचित्र, इस नक़्शे में सतना के महत्वपूर्ण स्थानों को दिखाया है
सतना जिले में कितनी तहसील ब्लॉक और उपमंडल है
सतना जिले में प्रशासनिक विभाजन उपमंडल, ब्लॉक और तहसील में किया गया है, इनके मुख्य अधिकारी SDM , BDO और तहसीलदार होते है, सतना जिले में 6 उपमंडल है सतना, नागोद, रामपुर बघेलान, अमरपाटन, मैहर, मझगवां जिले में 8 ब्लॉक सतना, नागोद, रामपुर बघेलान, अमरपाटन, मैहर, मझगवां, रामनगर, उंचेहरा और जिले में 10 तहसीलें है सतना, नागोद, रामपुर बघेलान, अमरपाटन, मैहर, मझगवां, रामनगर, उंचेहरा, कोटर, बिरसिंगपुर है .
सतना जिले में विधान सभा और लोकसभा की सीटें
सतना जिले में 7 विधान सभा क्षेत्र है, मैहर, चित्रकूट, सतना, अमरपाटन, रैगाओं, नागोद और रामपुर बघेलान है, और ये सतना लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा हैं।
सतना जिले में कितने गांव है
सतना जिले में 704 पंचायतों के अंदर आने वाले 2125 गांव है
सतना जिले का इतिहास
सतना जिले का इतिहास वैसे तो महाभारत काल से जुड़ा हुआ है, इस भौगोलिक क्षेत्र पर के राजवंशो ने राज किया था जिनमे प्रमुख थे हैहय, कलचुरी या चेदि क्लान, तीसरी शताब्दी में यह पर एक नए राजवंश का उदय हुआ जो की नर्मदा नदी की किनारे था जिसे महिसमति साम्राज्य के नाम से जानते है कुछ उसे पश्चिमी निमाड़ के महेस्वर कहते है, अभी हाल की बानी फिल्म बाहुबली इसी राज्य पर आधारित है, उसके बाद यहाँ पर अन्य राजवंश आये और चले गए , यहाँ पर राजा रघुराज सिंह ने १८५७ में अंग्रेजो की सहायता की थे।