महबुबाबाद जो की तेलंगाना के जिलों में एक जिला है, इसका मुख्यालय महबुबाबाद है, जिले में 2 उपमंडल है 16 ब्लॉक है, और 14 विधान सभा क्षेत्र है, और 1 लोकसभा क्षेत्र है।
महबुबाबाद जिला
महबुबाबाद जिले का क्षेत्रफल 2,876.70 किमी 2 (1,110.70 वर्ग मील) है और २०११ की जनगणना के अनुसार महबुबाबाद की जनसँख्या लगभग 770,170 है और जनसँख्या घनत्व 270 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है, महबुबाबाद की साक्षरता 57.13% है, महिला पुरुष अनुपात यहाँ पर 996 है, जिले की जनसँख्या विकासदर २००१ से २०११ के बीच 22.67% रही है।
महबुबाबाद जिला भारत में कहाँ पर है
महबुबाबाद भारत के राज्यो में दक्षिण पश्चिम में मध्य भाग में स्थित तेलंगाना राज्य में है, महबुबाबाद तेलंगाना के पूर्वी भाग में अंदर की तरफ स्थित है, महबुबाबाद की समुद्रतल से ऊंचाई 177 मीटर है, और महबुबाबाद तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद जिले से 211 किलोमीटर उत्तर पूर्व की तरफ राष्ट्रिय राजमार्ग 65 पर है, और भारत की राजधानी दिल्ली से 1622 किलोमीटर दक्षिण पूर्व की राजमार्ग ४४ पर है।
महबुबाबाद जिले के पडोसी जिले
महबुबाबाद जिले के उत्तर में जय शंकर जिला है पूर्व में भद्राद्ऱी कोठागुडेम जिला है, दक्षिण पूर्व में खम्मम जिला है, दक्षिण सूर्यापेट जिला है, पश्चिम में जनगांव जिला है, उत्तर पश्चिम में वारंगल ग्रामीण जिला है ।
Information about Mahabubabad in Hindi
नाम | महबुबाबाद |
---|---|
मुख्यालय | महबुबाबाद |
राज्य | तेलंगाना |
क्षेत्रफल | 2,876.70 किमी 2 (1,110.70 वर्ग मील) |
जनसंख्या (2011) | 770,170 |
पुरुष महिला अनुपात | 996 |
विकास | 22.67% |
साक्षरता दर | 57.13% |
जनसंख्या घनत्व | 270 / किमी 2 (690 / वर्ग मील) |
ऊंचाई | 177 मीटर (581 फीट) |
अक्षांश और देशांतर | 17.61° N, 80.01° E |
एसटीडी कोड | (+91)-08719 |
पिन कोड | 506 101,506102 |
राजस्व विभाग | 2 |
मंडल | 16 |
लोकसभा क्षेत्र | 1 |
विधानसभा क्षेत्र | 14 |
रेलवे स्टेशन | महबूबाबाद |
एयर पोर्ट | वारंगल हवाई अड्डा |
नदी (ओं) | कृष्णा नदी |
उच्च मार्ग | एन एच 44, एन एच 65, एन एच 163 |
आधिकारिक वेबसाइट | http://mahabubabad.telangana.gov.in |
आरटीओ कोड | TS-26 |
महबुबाबाद जिले का नक्शा मानचित्र मैप
महबुबाबाद जिले में कितनी तहसील ब्लॉक और उपमंडल है
महबुबाबाद जिले में 2 उपमंडल है जो की महबूबाबाद और थरूर है, यहाँ पर लगभग 16 तहसीलें है, जिनके नाम 1. महाबबाबाद 2. कुरवी 3. क्षेत्रमुद्रम 4. दोर्णकल 5. गुडुर 6. कोठागुड़ा 7. गंगाराम 8. बाइयराम 9. गर्ला 10. चिनागूदुर 11. दन्तलापल्ली 12. थोरूर 13. नेलिकुदुर 14. मारिपेडा 15. नरसिमुलपेट 16. पेदवंगारा है।
महबुबाबाद जिले में विधान सभा और लोकसभा की सीटें
महबुबाबाद जिले में 14 विधानसभा क्षेत्र है जिसका नाम कोडंगल, नारायणपेट, महबूबनगर, जादचेरला, देवक्रक्रा, मक्कल, वानापर्थी, गडवाल, आलमपुर, नागर्कनूल, अकोम्पेट, कालवकुर्ती, शदनगर, कोलापुर है और महबूबाबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में है।
महबुबाबाद जिले का इतिहास
महबूबाबाद जिले का इतिहास अवश्य ही भव्य है, इसका पहले नाम मनकोटा था, जिसका तेलगु में मतलब था वृक्ष का किला, एक बार जब निजाम यहाँ रुका तो उसने यहाँ का नाम बदल कर महबूबाबाद कर दिया था।