जालना जिला महाराष्ट्र

जालना जिला महाराष्ट्र के जिलों में एक जिला है, जालना जिला, यह महाराष्ट्र के औरंगाबाद मंडल के अंतर्गत आता है, इसका मुख्यालय जालना है, जिले में कुछ वित्त विभाग है 8 तहसीलें है, 2 उपमंडल है और 5 विधान सभा क्षेत्र जो की जालना और परभणी संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आती है, 970 ग्राम है और 781 ग्राम पंचायते भी है।

जालनाजिला

जालना जिले का क्षेत्रफल 7612 वर्ग किलोमीटर है और २०११ की जनगणना के अनुसार जालना की जनसँख्या लगभग 1,612,357 है और जनसँख्या घनत्व 255 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है, जालना की साक्षरता 73.61% है, महिला पुरुष अनुपात यहाँ पर 929 है, जिले की जनसँख्या विकासदर २००१ से २०११ के बीच 21.84% रही है।

जालना जिला भारत में कहाँ पर है

जालना जिला भारत के राज्यो में दक्षिण पश्चिम में स्थित महाराष्ट्र राज्य में है, जालना जिला महाराष्ट्र के मध्य भाग में है, जालना 19°50′ उत्तर 75°53′ पूर्व के बीच स्थित है, जालना की समुद्रतल से ऊंचाई 508 मीटर है, जालना महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से 394 किलोमीटर उत्तर – पूर्व की तरफ मुंबई नागपुर औरंगाबाद मार्ग और राष्ट्रिय राजमार्ग १६० पर है और भारत की राजधानी दिल्ली से 1333 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम की तरफ राष्ट्रिय राजमार्ग ४८ पर है।

जालना जिले के पडोसी जिले

जालना के उत्तर पूर्व में बुलढाणा जिला, पूर्व में हिंगोली जिला है, दक्षिण पूर्व में परभणी जिला है, दक्षिण में बीड जिला है, और पश्चिम में औरंगाबाद जिला है।

Information about Jalna in Hindi

नाम जालना
मुख्यालय जालना
प्रशासनिक प्रभाग औरंगाबाद डिवीजन
राज्य महाराष्ट्र
क्षेत्रफल 7,612 किमी 2 (2,939 वर्ग मील)
जनसंख्या (2011) 1,612,357
पुरुष महिला अनुपात 929
विकास 21.84%
साक्षरता दर 73.61%
जनसंख्या घनत्व 255 / किमी 2 (660 / वर्ग मील)
ऊंचाई 508 मीटर (1,667 फीट)
अक्षांश और देशांतर 19°50′ उत्तर 75°53′ पूर्व
एसटीडी कोड +91-2482′
पिन कोड 431203 to 431213
राजस्व प्रभाग 2
तहसील/मंडल 8
लोकसभा क्षेत्र 2
विधानसभा क्षेत्र 5
गांवों की संख्या 970
रेलवे स्टेशन जालना रेलवे स्टेशन
एयर पोर्ट औरंगाबाद हवाई अड्डा
नदी (ओं) गोदावरी और पूर्णा नदी
उच्च मार्ग NH-48, NH-160
आधिकारिक वेबसाइट http://jalna.nic.in/
आरटीओ कोड MH 21

जालना जिले का नक्शा मानचित्र मैप

जालना जिले में कितनी तहसील ब्लॉक और उपमंडल है

जालना जिले में प्रशासनिक विभाजन तालुके जिनको तहसील कहते है, ये जिले में 8 है जालना, अंबड़, भोकरदन, बदलापुर, घनसवंगी, परतूर, मांथा और जाफराबाद और जिले में 2 उपमंडल भी है जालना और परतूर है।

जालना जिले में विधान सभा और लोकसभा की सीटें

जालना जिले में 5 विधानसभा क्षेत्र है परतुर, घनसावांगी, जालना, बड़नपुर और भोकरदन, और 2 संसदीय क्षेत्र, जालना और परभानी है।

जालना जिले में कितने गांव है

जालना जिले में 871 ग्राम पंचायतों के अंदर आने वाले 970 गांव है।

जालना जिले का इतिहास

जालना जिले का इतिहास ज्यादा प्राचीन तो नहीं है, परन्तु प्रभावशाली अवश्य है, क्युकी ये समर्थ गुरु रामदास जी की जन्मस्थली है, और उस समय इसका नाम जांब गांव था, इस गांव के निकट ही अससये का युद्ध हुआ था जो की २३ सितंबर १८०३ में हुआ था, उस समय ये गांव जफराबाद जिले का हिस्सा था।

जालना पहले हैदराबाद रियासत का हिस्सा था, १९४७ के बाद ये औरंगाबाद जिले में मिलगया, १ मई १९८१ को परभणी जिले और औरंगाबाद जिले से कुछ तालुके मिलकर एक नया जिला बना दिया गया .

*NIA = No Information Available

Comments are closed.