फिरोजपुर जिला पंजाब के जिलों में एक जिला है, और इसका मुख्यालय फिरोजपुर है, जिले में 3 तहसील है, 6 खंड या ब्लॉक है और 4 विधान सभा क्षेत्र है।
फिरोजपुर जिला
फिरोजपुर जिले का क्षेत्रफल 5,305 किमी 2 (2,048 वर्ग मील) है और २०११ की जनगणना के अनुसार फिरोजपुर की जनसँख्या लगभग 2,029,074 है और जनसँख्या घनत्व 380 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है, फिरोजपुर की साक्षरता 70.00% है, महिला पुरुष अनुपात यहाँ पर 893 है, जिले की जनसँख्या विकासदर २००१ से २०११ के बीच 16.08% रही है।
फिरोजपुर जिला भारत में कहाँ पर है
फिरोजपुर जिला भारत के राज्यो में उत्तर पश्चिम में स्थित पंजाब राज्य में है, फिरोजपुर जिला पंजाब के दक्षिण की तरफ अंदर के भाग में है और इसके पश्चिम में पाकिस्तान है, फिरोजपुर 30°91′ उत्तर 74°60′ पूर्व के बीच स्थित है, फिरोजपुर की समुद्रतल से ऊंचाई 182 मीटर है, फिरोजपुर पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ से 233 किलोमीटर पश्चिम में राष्ट्रिय राजमार्ग 5 पर है और भारत की राजधानी दिल्ली से 433 किलोमीटर उत्तर पश्चिम की तरफ राष्ट्रिय राजमार्ग 44 पर है।
फिरोजपुर जिले के पडोसी जिले
फिरोजपुर जिले के उत्तर में तरन तारण जिला और उत्तर पूर्व में जालंधर जिला है पूर्व में मोगा जिला और दक्षिण पूर्व में फरीदकोट जिला है, दक्षिण में मुक्तसर जिला और फिर दक्षिण पश्चिम में फाजिल्का जिला है ।
Information about Firozpur in Hindi
नाम | फिरोजपुर |
---|---|
मुख्यालय | फिरोजपुर |
राज्य | पंजाब |
क्षेत्रफल | 5,305 किमी 2 (2,048 वर्ग मील) |
जनसंख्या (2011) | 2,029,074 |
पुरुष महिला अनुपात | 893 |
विकास | 16.08% |
साक्षरता दर | 69.90% |
जनसंख्या घनत्व | 380 / किमी 2 (990 / वर्ग मील) |
ऊंचाई | 182 मीटर (597 फीट) |
अक्षांश और देशांतर | 30°91′ उत्तर 74°60′ पूर्व |
एसटीडी कोड | +91-01632′ |
पिन कोड | NIA |
तहसील | 3 |
खंड | 6 |
लोकसभा क्षेत्र | 1 |
विधानसभा क्षेत्र | 4 |
रेलवे स्टेशन | फिरोजपुर छावनी रेलवे स्टेशन |
एयर पोर्ट | अमृतसर एयरपोर्ट |
नदी (ओं) | इंदिरा गांधी नहर और सतलुज नदी |
उच्च मार्ग | NH-44, NH 9, NH 5 |
आधिकारिक वेबसाइट | http://www.ferozepur.nic.in |
आरटीओ कोड | PB-05 |
फिरोजपुर जिले का नक्शा मानचित्र मैप
फिरोजपुर जिले में कितनी तहसील ब्लॉक और उपमंडल है
फिरोजपुर जिले में प्रशासनिक विभाजन, उप मंडल 3 है, तालुके जिनको तहसील कहते है, ये जिले में 3 और इनके नाम फिरोजपुर, जिरा, गुरु हरसहाई है और जिले में 6 खंड है जिनको ब्लॉक भी कहते है इनके नाम गुरु हरसहाई, फिरोजपुर, ममदोट, घोल खुर्द, जिरा, मखू ।
फिरोजपुर जिले में विधान सभा और लोकसभा की सीटें
फिरोजपुर जिले में 4 विधानसभा क्षेत्र है जिनके नाम गुरु हरसहाय, फिरोजपुर ग्रामीण, फिरोजपुर शहर, जीरा और जिले में एक संसदीय क्षेत्र है ये स्वयं फिरोजपुर संसदीय क्षेत्र है ।
फिरोजपुर जिले का इतिहास
फिरोजपुर जिले का इतिहास भारत के स्वतंत्र होने से पहले का है, यह जिला शशिदो की भूमि कहा जाता है, जब भारत और पाकिस्तान का बंटवारा हुआ था तब से दोनों देशो का सीमान्त जिला बना भगत सिंह जी, सुखदेव जी और राजगुरु जी के समाधी स्थल इसी जिले में बने हुए है।