पूर्व गोदावरी जिला आंध्र प्रदेश

पूर्व गोदावरी जिला आंध्र प्रदेश के जिलों में एक जिला है, पूर्व गोदावरी जिला, तटीय आंध्र क्षेत्र के अंतर्गत आता है और इसका मुख्यालय काकीनाडा में है, जिले में 7 वित्त विभाग है 62 मंडल परिषद् है, 64 तहसील है और 19 विधान सभा क्षेत्र जो की काकीनाडा, अमलापुरम, और राजहमुन्द्री संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आती है, 1681 ग्राम है और 1069 ग्राम पंचायते भी है ।

पूर्व गोदावरी जिला

पूर्व गोदावरी जिले का क्षेत्रफल 12805 वर्ग किलोमीटर है, और २०११ की जनगणना के अनुसार पूर्व गोदावरी की जनसँख्या 5,151,549 लाख और जनसँख्या घनत्व 477/km2 व्यक्ति [प्रति वर्ग किलोमीटर] है, पूर्व गोदावरी की साक्षरता 71.35% है, महिला पुरुष अनुपात यहाँ पर 1005 महिलाये प्रति १००० पुरुषो पर है, जिले की जनसँख्या विकासदर २००१ से २०११ के बीच 5.10 % रहा है।

पूर्व गोदावरी जिला भारत में कहाँ पर है

पूर्व गोदावरी जिला भारत के राज्यो में एकदम दक्षिण पश्चिम में स्थित आंध्र प्रदेश राज्य में है, पूर्व गोदावरी जिला आंध्र प्रदेश के उत्तर पूर्वी भाग में है, इसका उत्तर पश्चिमी भाग तेलंगाना राज्य की सीमाओं से मिलता है और उत्तरी भाग उड़ीसा राज्य की सीमाओं से मिलता है, पूर्व गोदावरी 16°30′ उत्तर 82°36′ पूर्व के बीच स्थित है, पूर्व गोदावरी की समुद्रतल से ऊंचाई 2 मीटर है, पूर्व गोदावरी हैदराबाद से 491 किलोमीटर पूर्व की तरफ राष्ट्रिय राजमार्ग 65 पर है और भारत की राजधानी दिल्ली से 1885 किलोमीटर दक्षिण की तरफ राष्ट्रिय राजमार्ग 44 पर है।

पूर्व गोदावरी जिले के पडोसी जिले

पूर्व गोदावरी के उत्तर पश्चिम के तेलंगाना के जिले है, जो की खम्मम जिला है और उत्तर में उड़ीसा के जिले है जो की मलकानगिरी जिला है, उत्तर पूर्व में आंध्र का ही जिला है जो की विशाखापट्नम जिला है, इसके बाद पूर्व से लेकर दक्षिण तक बंगाल की खाड़ी है, फिर पश्चिम गोदावरी जिला है।

Information about East Godavari in Hindi

नाम पूर्व गोदावरी
मुख्यालय काकीनाडा
प्रशासनिक प्रभाग तटीय आंध्र
राज्य आंध्र प्रदेश
क्षेत्रफल 12,805 किमी 2 (4,944 वर्ग मील)
जनसंख्या (2011) 5,151,549
पुरुष महिला अनुपात 1005
विकास 5.10%
साक्षरता दर 71.35%
जनसंख्या घनत्व 477 प्रति वर्ग किमी(1240 / वर्ग मील)
ऊंचाई 2 मीटर (6 फुट)
अक्षांश और देशांतर 16° 30 “से 18° 20” उत्तर अक्षांश और 81° 30 “82° 36” पूर्वी देशांतर
एसटीडी कोड 0884′
पिन कोड 533xxx
संसद के सदस्य 3
विधायक 19
राजस्व विभाजन 7
तहसील/मंडल 64
खंडों की संख्या/मण्डल प्रजा परिषद् 62
गांवों की संख्या 1681
रेलवे स्टेशन राजमुंदरी रेलवे स्टेशन
बस स्टेशन हाँ
एयर पोर्ट राजमुंदरी हवाई अड्डा
डिग्री कॉलेजों की संख्या NIA
उच्चतर माध्यमिक विद्यालय NIA
हायस्कूल NIA
प्राथमिक विद्यालय (पूर्व-प्राथमिक को शामिल करना) NIA
मध्य विद्यालय NIA
अस्पताल NIA
नदी (ओं) गोदावरी, पम्पा, ठण्डवा और एलेरू नदी
उच्च मार्ग एनएच 5
आधिकारिक वेबसाइट http://www.eastgodavari.ap.gov.in
बैंक NIA
प्रसिद्ध नेता (ओं) थोटा नरसिम्हन
आरटीओ कोड AP-05
स्थानीय परिवहन बस, टैक्सी आदि

पूर्व गोदावरी जिले का नक्शा मानचित्र मैप


गूगल मैप द्वारा निर्मित पूर्व गोदावरी का मानचित्र, इस नक़्शे में पूर्व गोदावरी के महत्वपूर्ण स्थानों को दिखाया है

पूर्व गोदावरी जिले में कितनी तहसील ब्लॉक और उपमंडल है

पूर्व गोदावरी जिले में प्रशासनिक विभाजन राजस्व प्रभाग, मंडल परिषद विकास अधिकारी और तहसील में किया गया है, इनके मुख्य अधिकारी RDO MPDO और तहसीलदार होते है, पूर्व गोदावरी जिले में ७ राजस्व उपमंडल है जिले में 64 तहसीलें या मंडल है जबकि जिले में कुल ६२ मंडल परिषद है ।

पूर्व गोदावरी जिले में विधान सभा और लोकसभा की सीटें

पूर्व गोदावरी जिले में 19 विधानसभा क्षेत्र है और ये सभी विधान सभा सीट काकीनाडा, अमलापुरम और राजहमुन्द्री संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आते है।

पूर्व गोदावरी जिले में कितने गांव है

पूर्वी गोदावरी जिले में 1069 ग्राम पंचायतों के अंदर आने वाले 1681 गांव है.

पूर्व गोदावरी जिले का इतिहास

पूर्व गोदावरी का इतिहास नन्द और मौर्य साम्राज्य के समय से अस्तित्व में है, जब मौर्य साम्राज्य कमजोर हुआ तो यह भूभाग सातवाहन वंश के शासको के अधीन आ गया, कुछ समय के लिए यह मराठो के अधीन भी रहा, फिर चालुक्य, चोल, काकतीय साम्राज्य और बाद में दिल्ली सल्तनत के अधिना आ गया।

इसके बाद यह हैदराबाद के निज़ाम के अधीन आ गया और शाह आलम उस समय दिल्ली का सुल्तान था तो इन दोनों के आपसी वार्तालाप के कारन १ मार्च १७६८ को इन्होने इस भूभाग को ईस्ट इंडिया कंपनी को दे दिया था वयवसाय करने को ५०००० रूपये वार्षिक कर पर।

जब १९४७ को भारत देश अंग्रेजो की दासता से मुक्त हुआ तो ब्रिटिश कालीन भारत की मद्रास रियासत मद्रास राज्य में बदल गयी, उसके कुछ समय बाद १९५३ में मद्रास के उत्तरी जिले जिनके गोदावरी भी शामिल था आंध्र प्रदेश राज्य बन गया और बाद में गोदावरी जिला भी प्रशासन की सुविधा के लिए २ भागो में बाँट दिया गया, जो की पूर्वी गोंडवी और पश्चिमी गोदावरी जिले बन गए।

*NIA = No Information Available

Comments are closed.