बारगढ़ जिला उड़ीसा

बारगढ़ जो की उड़ीसा के जिलों में एक जिला है, इसका मुख्यालय बारगढ़ है, जिले में 2 उपमंडल है 12 कस्बे है, और 8 विधान सभा क्षेत्र है, और 1 लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

बारगढ़ जिला

बारगढ़ जिले का क्षेत्रफल 5,837 किमी 2 (2,254 वर्ग मील) है और २०११ की दशवार्षिक जनगणना के अनुसार बारगढ़ जिले की जनसँख्या लगभग 14,78,833 है और जनसँख्या घनत्व लगभग 253 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है, बारगढ़ की साक्षरता 75.16% है, महिला पुरुष अनुपात यहाँ पर 976 है, जिले की जनसँख्या विकासदर २००१ से २०११ के बीच 9.84% रही है।

बारगढ़ जिला भारत में कहाँ पर है

बारगढ़ भारत के राज्यो में पूर्व में स्थित उड़ीसा राज्य में है, बारगढ़ उड़ीसा के पश्चिमी भाग में स्थित है जिस कारन इसकी उत्तर पश्चिमी सीमाएं छत्तीसगढ़ के जिलों को स्पर्श करती है, बारगढ़ की समुद्रतल से ऊंचाई 253 मीटर है और इसके अक्षांश और देशांतर 21.33° N, 83.61° E, और बारगढ़ उड़ीसा की राजधानी भुबनेश्वर जो की खोरधा जिले के अंतर्गत आता से लगभग 324 किलोमीटर उत्तर पूर्व की तरफ राष्ट्रिय राज मार्ग 55 पर स्थित है, और भारत की राजधानी दिल्ली से 1446 किलोमीटर दक्षिण पूर्व की तरफ राष्ट्रिय राजमार्ग ४४ पर है।

बारगढ़ जिले के पडोसी जिले

बारगढ़ जिले के उत्तर पश्चिम से उत्तर में छत्तीसगढ़ के जिले है जो की महासमंद जिला और रायगढ़ जिला है, उत्तर में झारसुगुड़ा जिला और पूर्वी सम्बलपुर जिला है, दक्षिण पूर्व में सोनापुर जिला है, और दक्षिण में बलांगीर जिला है और दक्षिण पश्चिम में नुआपाड़ा जिला है।

Information about Bargarh in Hindi

नाम बारगढ़
मुख्यालय बारगढ़
राज्य ओडिशा
क्षेत्रफल 5,837 किमी 2 (2,254 वर्ग मील)
जनसंख्या (2011) 1,478,833
पुरुष महिला अनुपात 976
विकास 9.84%
साक्षरता दर 75.16%
जनसंख्या घनत्व 253 / किमी 2 (660 / वर्ग मील)
भाषाएँ उड़िया, अंग्रेजी
ऊंचाई 171 मीटर (561 फुट)
अक्षांश और देशांतर 21.33° N, 83.61° E
एसटीडी कोड (+91)06683, 06684, 06685, 06646
पिन कोड 768 028
उप मंडल 2
ब्लॉक 12
तहसील 12
लोकसभा क्षेत्र 1
विधानसभा क्षेत्र 5
रेलवे स्टेशन बारगढ़ रोड रेलवे स्टेशन
एयर पोर्ट बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, भुवनेश्वर
नदी (ओं) महानदी रिवर
उच्च मार्ग एनएच -44, एनएच -55
दिल्ली से दूरी 1446 km
भुवनेश्वर से दूरी 324 km
आधिकारिक वेबसाइट http://www.ordistricts.nic.in/district_home.php?did=barh
आरटीओ कोड OD-17

बारगढ़ जिले का नक्शा मानचित्र मैप

बारगढ़ जिले में कितनी तहसील ब्लॉक और उपमंडल है

बारगढ़ जिले में बारगढ़ जिले में 2 उप मंडल है जिनके नाम बारगढ़ और पदमपुर है और 12 ब्लॉक है इनके नाम झारबंद, पैकमल, पद्मपुर, ग्याजिलत, बीजेपुर, सोहेला, भटली, अंबभोना, बारपाली, अताबिरा, भिडेन और बारगढ़ है और बारह ही तहसीलें है जिनके नाम 1.बारगढ़, 2.बर्पल्ली, 3. अट्तिबिरा, 4.भाट्टी, 5.बढ़ेन, 6. अभभाना, 7. राजबोरम्बर, 8. पैकमल, 9 झारबन्धारा, 10.जैयेजिलेट, 11 सोहेला और 12.बिजीपुर है ।

बारगढ़ जिले में विधान सभा और लोकसभा की सीटें

बारगढ़ जिले में पांच विधानसभा क्षेत्र है, इन क्षेत्रो के नाम पद्मपुर, बीजेपुर, बारगढ़, अताबाइरा, भटली है और 1 लोक सभा सभा क्षेत्र है जिसका नाम बारगढ़ है।

बारगढ़ जिले का इतिहास

बारगढ़ जिले का इतिहास यहाँ पर बने हुए किले से जुड़ा हुआ है, यहाँ पर सबसे पहले किले का निर्माण चौहान राजाओ ने जीरा नदी में आने वाली बाढ़ से बचने के लिए करवाया था, इस किले की सबसे ऊँची दीवार नदी के किनारे के तरफ थी इस कारण जब भी बाढ़ आती थी इस दीवार के कारण आगे नहीं बढ़ पाती थी और नगर सुरक्षित रहता था लेकिन इसके लिखित साक्ष्य नहीं है की ये किला किस राजा ने बनवाया था लेकिन बाढ़ से बचाने वाले किले के कारण इस किले को बाढ़किला और बाद में बारगढ़ कहा जाने लगा क्युकी किले को ही गढ़ कहते है।

Comments are closed.