सलेम जो की तमिलनाडु के जिलों में एक जिला है, इसका मुख्यालय सलेम है, जिले में 4 प्रभाग है 11 मंडल है, और 11 विधान सभा क्षेत्र है, और १ लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है।
सलेम जिला
सलेम जिले का क्षेत्रफल 5,245 किमी 2 (1,3532 वर्ग मील) है और २०११ की जनगणना के अनुसार सलेम की जनसँख्या लगभग 3,482,056 है और जनसँख्या घनत्व 663 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है, सलेम की साक्षरता 65.64% है, महिला पुरुष अनुपात यहाँ पर 954 है, जिले की जनसँख्या विकासदर २००१ से २०११ के बीच 15.44% रही है।
सलेम जिला भारत में कहाँ पर है
सलेम भारत के राज्यो में दक्षिण पूर्व से दक्षिण में स्थित तमिलनाडु राज्य में है, सलेम तमिलनाडु के केंद्रीय भाग में स्थित है, सलेम की समुद्रतल से ऊंचाई 278 मीटर है और इसके अक्षांश और देशांतर 11.39° N, 78.8° E, और सलेम तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई जिले से लगभग 354 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम की तरफ राजमार्ग ३२ और ७९ राजमार्ग पर है, और भारत की राजधानी दिल्ली से 2367 किलोमीटर दक्षिण पूर्व की तरफ राजमार्ग ४४ पर है।
सलेम जिले के पडोसी जिले
सलेम जिले के उत्तर में धर्मपुरी जिला है उत्तर पूर्व में विलुप्पुरम जिला है, दक्षिण पूर्व में पेरंबलूर जिला है, दक्षिण में तिरुचिरापल्ली जिला और नमक्क्ल जिला है, दक्षिण पश्चिम से उत्तर पश्चिम में इरोड जिला है।
Information about Salem in Hindi
नाम | सलेम |
---|---|
मुख्यालय | सलेम |
राज्य | तमिलनाडु |
क्षेत्रफल | 5,245 किमी 2 (1,3532 वर्ग मील) |
जनसंख्या (2011) | 3,482,056 |
पुरुष महिला अनुपात | 954 |
विकास | 15.44% |
साक्षरता दर | 65.64% |
जनसंख्या घनत्व | 663 / किमी 2 (1710 / वर्ग मील) |
ऊंचाई | 278 मीटर (912 फीट) |
अक्षांश और देशांतर | 11.39° N, 78.8° E |
एसटीडी कोड | +91 (0) 0427 |
पिन कोड | 636xxx |
प्रभाग | 4 |
तालुका | 11 |
लोकसभा क्षेत्र | 1 |
विधानसभा क्षेत्र | 11 |
रेलवे स्टेशन | सेलम जंक्शन रेलवे स्टेशन (स्टेशन कोड: SA) |
एयर पोर्ट | सलेम हवाई अड्डा |
नदी (ओं) | कोवरी, सरबंगा, वशिष्ट और सुवेथा नदियां |
उच्च मार्ग | एनएच 79, एनएच 44, एनएच 32 |
आधिकारिक वेबसाइट | http://salem.nic.in |
आरटीओ कोड | TN-27,TN-30,TN-52,TN-54,TN-77,TN-90,TN-93 |
सलेम जिले का नक्शा मानचित्र मैप
सलेम जिले में कितनी तहसील ब्लॉक और उपमंडल है
सलेम जिले में सलेम जिले में 4 उपमंडल या प्रभाग है और 11 तालुका है, जिनके नाम इस प्रकार से है, प्रभागों के नाम सलेम, अत्तूर, मेट्टूर, संगगिरि है और तालुको के नाम सालेम, सलेम वेस्ट, सलेम साउथ, अत्तूर, औमालूर, मेट्टूर, संगाकिरी, गंगवल्ली, इदाप्पदी, यरकौड, वैलपड़ी है।
सलेम जिले में विधान सभा और लोकसभा की सीटें
सलेम जिले में ग्यारह विधानसभा क्षेत्र है जहा पर विधायक या विधान सभा के सदस्य होते है, इन विधान सभा क्षेत्रो के नाम मेत्तूर, अत्तूर, ईडपड्डी, तारामंगलम, उमलूर, यारकुड, सालेम पश्चिम, सालेम दक्षिण, पेथनाईकेनपलयम, वीरापंडी, तालावसल है और एक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र है जिसमे संसद सदस्य होते है और इसका नाम सलेम है।
सलेम जिले का इतिहास
सलेम जिले का इतिहास चेर साम्राज्य के समय से ही महत्वपूर्ण हो गया था, क्युकी ये एक व्यापारिक मार्ग का महत्वपूर्ण पड़ाव था जो की भारत और रोमन राजाओ के बीच में होता था, चेर राजाओ के बाद यहाँ पर पोलिगारो ने राज्य किया, इसके बाद विजय नगर साम्राज्य के अधीन आया फिर इसे हैदरअली ने १८वी शताब्दी के प्रारम्भ में हथिया लिया था, मैसूर मदुरै युद्द के बाद, १७६८ में ये ब्रिटिश राज्य के अधीन आया जो की युद्द का परिणाम था जो की कोंगुनाडु और अंग्रेजो के मध्य हुआ था, १९४७ के बाद सलेम को एक स्वतंत्र जिला बना दिया गया था।