गजपति जो की उड़ीसा के जिलों में एक जिला है, इसका मुख्यालय परलाखेमुंडी है, जिले में 1 उपमंडल है 7 तहसीलें है, और 2 विधान सभा क्षेत्र है, और 1 लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है।
गजपति जिला
गजपति जिले का क्षेत्रफल 3,850 किमी 2 (1,490 वर्ग मील) है और २०११ की दशवार्षिक जनगणना के अनुसार गजपति जिले की जनसँख्या लगभग 575,880 है और जनसँख्या घनत्व लगभग 133 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है, गजपति की साक्षरता 54.39% है, महिला पुरुष अनुपात यहाँ पर 1042 है, जिले की जनसँख्या विकासदर २००१ से २०११ के बीच 10.99% रही है।
गजपति जिला भारत में कहाँ पर है
गजपति भारत के राज्यो में पूर्व में स्थित उड़ीसा राज्य में है, गजपति उड़ीसा के दक्षिणी भाग में स्थित है और इसकी दक्षिणी सीमाएं आंध्र प्रदेश के जिलों को स्पर्श करती है, गजपति की समुद्रतल से ऊंचाई 145 मीटर है और इसके अक्षांश और देशांतर 18.88° N, 84.2° E, और गजपति उड़ीसा की राजधानी भुबनेश्वर जो की खोरधा जिले के अंतर्गत आता से लगभग 276 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम की तरफ राष्ट्रिय राज मार्ग 16 पर स्थित है, और भारत की राजधानी दिल्ली से 1675 किलोमीटर दक्षिण पूर्व की तरफ राष्ट्रिय राजमार्ग 44 पर है।
गजपति जिले के पडोसी जिले
गजपति जिले के उत्तर में कंधमाल जिला है, उत्तर पूर्व में गंजम जिला है, पूर्व से दक्षिण पूर्व तक आंध्र प्रदेश के जिले है जो की क्रमशः श्रीकाकुलम जिला और विजयनगरम जिला है और पश्चिम में रायगड़ा जिला है।
Information about Gajapati in Hindi
नाम | गजपति |
---|---|
मुख्यालय | परलाखेमुंडी |
राज्य | ओडिशा |
क्षेत्रफल | 3,850 किमी 2 (1,490 वर्ग मील) |
जनसंख्या (2011) | 575,880 |
पुरुष महिला अनुपात | 1042 |
विकास | 10.99% |
साक्षरता दर | 54.39% |
जनसंख्या घनत्व | 133 / किमी 2 (340 / वर्ग मील) |
भाषाएँ | उड़िया, अंग्रेजी |
ऊंचाई | 145 मीटर (476 फुट) |
अक्षांश और देशांतर | 18.88° N, 84.2° E |
एसटीडी कोड | (+91)06815 |
पिन कोड | 761200 |
उप मंडल | 1 |
ब्लॉक | 7 |
तहसील | 7 |
लोकसभा क्षेत्र | 1 |
विधानसभा क्षेत्र | 2 |
रेलवे स्टेशन | पालसा रेलवे स्टेशन |
एयर पोर्ट | विशाखापत्तनम हवाई अड्डा (वीटीजेड), विशाखापटनम, आंध्र प्रदेश |
नदी (ओं) | महेंद्र तनया नदी |
उच्च मार्ग | एनएच -16, एनएच -19, एनएच -20 |
दिल्ली से दूरी | 1675 km |
भुवनेश्वर से दूरी | 276 km |
आधिकारिक वेबसाइट | http://oddistricts.nic.in/district_home.php?did=gjpt |
आरटीओ कोड | OD-20 |
गजपति जिले का नक्शा मानचित्र मैप
गजपति जिले में कितनी तहसील ब्लॉक और उपमंडल है
गजपति जिले में गजपति जिले में 1 उप मंडल है जिसका नाम परलाखेमुंडी है और 7 ब्लॉक है और साथ ही तहसीलें है जिनके नाम एक ही जैसे है और नाम परलाखेमुंडी, गुम्मा, कसिणगार, मोहना, नुआगड़ा, उदयगिरि, रायगड़ा है।
गजपति जिले में विधान सभा और लोकसभा की सीटें
गजपति जिले में 2 विधानसभा क्षेत्र है, जिनके नाम परलाखेमुंडी, मोहना है और जिले में एक लोक सभा क्षेत्र है जो की बेरहामपुर है।
गजपति जिले का इतिहास
गजपति जिले का इतिहास गजपति साम्राज्य से जुड़ा हुआ है, यहाँ पर इनका ही साम्राज्य था या यु कहे की इन राजाओ ने ही इस नगर की स्थापना की थी इनका बहुत लम्बे समय तक विजियनगर साम्राज्य से संघर्ष चलता रहा था, गजपति महल आज भी इस जिले का प्रमुख आकर्षण है, जब १९३६ में ओडिसा को एक राज्य की मान्यता मिली तो गजपति राजवंश के महाराजा श्री कृष्ण चंद्र गजपति नारायण देव जिनको राजा साहिब के नाम से भी जाना जाता है को इस राज्य का प्रथम प्रधान मंत्री के पद से सुशोभित किया गया था। गजपति को एक पूर्ण जिले की मान्यता मिलने से पहले गंजम जिले का एक उपमंडल था इसको जिले की मान्यता २ ओक्टुबर १९९२ में प्रदान की गयी थी, वर्तमान में यह जिला नक्सलवाद से पीड़ित जिला है।