दादा साहेब फाल्के जी को भारतीय सिनेमा का प्रणेता या जनक कहा जाए तो कोई अतिशियोक्ति नहीं होगी, दादा साहेब फाल्के का पूरा नाम धुंडीराज गोविंद फाल्के था, इनका जन्म ३० अप्रैल १८७० में तत्कालीन ब्रिटिश शासन के अधीन भारत देश
में त्रम्ब्क जो की उस समय बॉम्बे प्रेसीडेंसी का हिस्सा था में हुआ था, उन्होंने सर जे जे स्कूल ऑफ आर्ट में अभिनय का प्रशिक्षण लिया था, और उन्होंने अपने १९ वर्ष के फ़िल्मी कार्यकाल में ९५ फिल्में और २७ लघु फिल्मे बनाईं, इसमें सबसे
पहली फिल्म थी राजा हरिश्चंद्र जो की उन्होंने १९१३ में बनायीं थी, दादा साहेब फाल्के की मृत्यु 16 फ़रवरी 1944 सिर्फ उम्र ७३ वर्ष की आयु में हो गया था.
दादासाहेब फाल्के पुरस्कार कब शुरू हुआ था
दादासाहेब फाल्के पुरस्कार की शुरुबात दादासाहेब फाल्के जी के जन्म के १०० वर्ष बाद १९६९ में हुयी थी, उस समय तक भारत सरकार द्वारा कला के क्षेत्र में राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार के रूप में हुआ, जब भारत सरकार द्वारा १७वा राष्ट्रीय फ़िल्म
पुरस्कार दिया जाने वाला था उसी वर्ष राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार के रूप में दादा साहेब फाल्के पुरुष्कार का प्रारम्भ हुआ और तब से ये प्रति वर्ष भारत में विभिन्न भाषाओं में सर्वोच्च कला के प्रदर्शन के लिए दिया जाता है।
दादा साहेब पुरस्कार में क्या दिया जाता है
वर्तमान में दादा साहेब पुरस्कार में 10 लाख रुपये और स्वर्ण कमल दिये जाते हैं।
दादा साहेब पुरस्कार विजेताओं के नाम
क्रम संख्या | वर्ष (समारोह) | नाम | फिल्म इंडस्ट्री |
---|---|---|---|
1 | 2017 (65वीं) | विनोद खन्ना | हिन्दी |
2 | 2016 (64वीं) | कसिनाथुनी विश्वनाथ | तेलुगू |
3 | 2015 (63वीं) | मनोज कुमार | हिन्दी |
4 | 2014 (62वीं) | शशि कपूर | हिन्दी |
5 | 2013 (61वीं) | गुलजार | हिन्दी |
6 | 2012 (60वीं) | प्राण | हिन्दी |
7 | 2011 (59वीं) | सौमित्र चटर्जी | बंगाली |
8 | 2010 (58वीं) | के. बालचन्दर | तमिल |
9 | 2009 (57वीं) | डी. रामानायडू | तेलुगू |
10 | 2008 (56वीं) | वी. के. मूर्ति | हिन्दी |
11 | 2007(55वीं) | मन्ना डे | बंगाली |
12 | 2006 (54वीं) | तपन सिन्हा | बंगाली |
13 | 2005 (53वीं) | श्याम बेनेगल | हिन्दी |
14 | 2004 (52वीं) | अडूर गोपालकृष्णन | मलयालम |
15 | 2003 (51वीं) | मृणाल सेन | बंगाली |
16 | 2002 (50वीं) | देव आनन्द | हिन्दी |
17 | 2001 (49वीं) | यश चोपड़ा | हिन्दी |
18 | 2000 (48वीं) | आशा भोसले | हिन्दी |
19 | 1999 (47वीं) | ऋषिकेश मुखर्जी | हिन्दी |
20 | 1998 (46वीं) | बी. आर. चोपड़ा | हिन्दी |
21 | 1997 (45वीं) | कवि प्रदीप | हिन्दी |
22 | 1996 (44वीं) | शिवाजी गणेशन | तमिल |
23 | 1995 (43वीं) | राजकुमार | कन्नड़ |
24 | 1994 (42वीं) | दिलीप कुमार | हिन्दी |
25 | 1993 (41वीं) | मजरूह सुल्तानपुरी | हिन्दी |
26 | 1992 (40वीं) | भूपेन हजारिका | असमिया |
27 | 1991 (39वीं) | भालजी पेंढारकर | मराठी |
28 | 1990 (38वीं) | अक्कीनेनी नागेश्वर राव | तेलुगू |
29 | 1989 (37वीं) | लता मंगेशकर | हिन्दी, मराठी |
30 | 1988 (36वीं) | अशोक कुमार | हिन्दी |
31 | 1987 (35वीं) | राज कपूर | हिन्दी |
32 | 1986 (34वीं) | बी. नागी. रेड्डी | तेलुगू |
33 | 1985 (33वीं) | वी. शांताराम | हिन्दी |
34 | 1984 (32वीं) | सत्यजीत रे | बंगाली |
35 | 1983 (31वीं) | दुर्गा खोटे | हिन्दी |
36 | मराठी | ||
37 | 1982 (30वीं) | एल. वी. प्रसाद | हिन्दी |
38 | 1981 (29वीं) | नौशाद | हिन्दी |
39 | 1980 (28वीं) | पैडी जयराज | हिन्दी |
40 | 1979 (27वीं) | सोहराब मोदी | हिन्दी |
41 | 1978 (26वीं) | रायचन्द बोराल | बंगाली |
42 | 1977 (25वीं) | नितिन बोस | बंगाली |
43 | 1976 (24वीं) | कानन देवी | बंगाली |
44 | 1975 (23वीं) | धीरेन्द्रनाथ गांगुली | बंगाली |
45 | 1974 (22वीं) | बोम्मीरेड्डी नरसिम्हा रेड्डी | तेलुगू |
46 | 1973 (21वीं) | रूबी मयेर्स (सुलोचना) | हिन्दी |
47 | 1972 (20वीं) | पंकज मलिक | बंगाली एवं हिन्दी |
48 | 1971 (19वीं) | पृथ्वीराज कपूर | हिन्दी |
49 | 1970 (18वीं) | बीरेन्द्रनाथ सिरकर | बंगाली |
50 | 1969 (17वीं) | देविका रानी | हिन्दी |