चंद्रपुर जिला महाराष्ट्र

चंद्रपुर जिला महाराष्ट्र के जिलों में एक जिला है, चंद्रपुर जिला, यह महाराष्ट्र के नागपुर मंडल के अंतर्गत आता है, इसका मुख्यालय चंद्रपुर है, जिले में कुछ वित्त विभाग है 15 तहसीलें है, 8 उपमंडल है और 6 विधान सभा क्षेत्र जो की चंद्रपुर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आती है, 1836 ग्राम है और 847 ग्राम पंचायते भी है।

चंद्रपुरजिला

चंद्रपुर जिले का क्षेत्रफल १०,६९० वर्ग किलोमीटर है और २०११ की जनगणना के अनुसार चंद्रपुर की जनसँख्या लगभग 2,071,101 है और जनसँख्या घनत्व 190 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है, चंद्रपुर की साक्षरता 81.35% है, महिला पुरुष अनुपात यहाँ पर 959 है, जिले की जनसँख्या विकासदर २००१ से २०११ के बीच 5.93% रही है।

चंद्रपुर जिला भारत में कहाँ पर है

चंद्रपुर जिला भारत के राज्यो में दक्षिण पश्चिम में स्थित महाराष्ट्र राज्य में है, चंद्रपुर जिला महाराष्ट्र के उत्तरी पूर्वी भाग की तरफ है, इसकी कुछ सीमाएं तेलंगाना के जिलों से भी मिलती है, चंद्रपुर 19°57′ उत्तर 79°18′ पूर्व के बीच स्थित है, चंद्रपुर की समुद्रतल से ऊंचाई 188 मीटर है, चंद्रपुर महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से 854 किलोमीटर उत्तर – पूर्व की तरफ औरंगाबाद नागपुर मार्ग पर है और भारत की राजधानी दिल्ली से 1229 किलोमीटर दक्षिण पूर्व की तरफ राष्ट्रिय राजमार्ग 44 पर है।

चंद्रपुर जिले के पडोसी जिले

चंद्रपुरके उत्तर में नागपुर जिला है, उत्तर पूर्व में भंडारा जिला है, पूर्व में गडचिरोली जिला है, दक्षिण पूर्व में तेलंगाना का असिफाबाद जिला है, और दक्षिण पश्चिम में भी तेलंगाना का ही आदिलबद जिला है, पश्चिम में यावतमाल जिला है और उत्तर पश्चिम में वर्धा जिला है।

Information about Chandrapur in Hindi

नाम चंद्रपुर
मुख्यालय चंद्रपुर
प्रशासनिक प्रभाग नागपुर डिवीजन
राज्य महाराष्ट्र
क्षेत्रफल 10,690 किमी 2 (4,130 वर्ग मील)
जनसंख्या (2011) 2,071,101
पुरुष महिला अनुपात 959
विकास 5.93%
साक्षरता दर 81.35%
जनसंख्या घनत्व 190 / किमी 2 (500 / वर्ग मील)
ऊंचाई 188 मीटर (617 फीट)
अक्षांश और देशांतर 19°57′ उत्तर 79°18′ पूर्व
एसटीडी कोड 07172′
पिन कोड 442401 to 04
राजस्व प्रभाग 8
तहसील/मंडल 15
लोकसभा क्षेत्र 2
विधानसभा क्षेत्र 6
गांवों की संख्या 1836
रेलवे स्टेशन चंद्रपुर रेलवे स्टेशन
एयर पोर्ट चंद्रपुर हवाई अड्डा
नदी (ओं) ईराई और जारपत नदियां
उच्च मार्ग NH-44
आधिकारिक वेबसाइट http://chanda.nic.in/
आरटीओ कोड MH 34

चंद्रपुर जिले का नक्शा मानचित्र मैप

चंद्रपुर जिले में कितनी तहसील ब्लॉक और उपमंडल है

चंद्रपुर जिले में प्रशासनिक विभाजन तालुके जिनको तहसील कहते है, ये जिले में 15 है और जिले में 8 उपमंडल भी है इनके नाम नीचे सारणी में दिए गए है, इस सारणी से ये भी स्पस्ट हो जायेगा की कौन सा तालुका किस उप मंडल में है।

उप विभाग तालुके
चंद्रपूर चंद्रपूर
बल्लारपूर बल्लारपूर
मुल मुल, सावली
गोंडपिपरी गोंडपिपरी, पोम्भूर्णा
वरोरा वरोरा, भद्रावती
चिमुर चिमुर सिंदेवाही
राजुरा राजुरा, कोरपना, जिवती
ब्रम्हपुरी ब्रम्हपुरी, नागभीड

चंद्रपुर जिले में विधान सभा और लोकसभा की सीटें

चंद्रपुर जिले में 6 विधानसभा क्षेत्र है राजूरा, चंद्रपुर (एससी), बल्लारपुर, ब्रम्हापुरी, चिमूर और वारोरा और 2 संसदीय क्षेत्र है, यवतमाल और चंद्रपुर।

चंद्रपुर जिले में कितने गांव है

चंद्रपुर जिले में 847 ग्राम पंचायतों के अंदर आने वाले 1836 गांव है।

चंद्रपुर जिले का इतिहास

चंद्रपुर जिले का इतिहास १३वी शताब्दी से शुरू होता हुआ प्रतीत होता है, जब इस नगर की स्थापना गोंड वंशीय राजा खांडक्य बल्लालशाह ने की थी और उस समय इसका नाम चंदा था, यहाँ पर भगवान शिव और महाकाली माता के बहुत ही प्राचीन मंदिर है, भगवान् शिव का अचलेश्वर महादेव का मंदिर है।

*NIA = No Information Available

Comments are closed.