अमृतसर जिला पंजाब के जिलों में एक जिला है, और इसका मुख्यालय अमृतसर है, जिले में 4 तहसीलें है, 8 खंड या ब्लॉक है और 11 विधान सभा क्षेत्र जो की अमृतसर के 1 संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आती है ।
अमृतसर जिला
अमृतसर जिले का क्षेत्रफल 2683 वर्ग किलोमीटर है और २०११ की जनगणना के अनुसार अमृतसर की जनसँख्या लगभग 2,490,891 है और जनसँख्या घनत्व 975 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है, अमृतसर की साक्षरता 82.50% है, महिला पुरुष अनुपात यहाँ पर 932 है, जिले की जनसँख्या विकासदर २००१ से २०११ के बीच 15.45% रही है।
अमृतसर जिला भारत में कहाँ पर है
अमृतसर जिला भारत के राज्यो में पश्चिम में स्थित पंजाब राज्य में है, अमृतसर जिला पंजाब के पश्चिमी भाग में है और इसके पश्चिमी भाग पाकिस्तान की सीमा से जुड़ा हुआ है, अमृतसर 31°35′ उत्तर 74°59′ पूर्व के बीच स्थित है, अमृतसर की समुद्रतल से ऊंचाई 884 मीटर है, अमृतसर पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ से 229 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में राजमार्ग संख्या 3 पर है और भारत की राजधानी दिल्ली से 449 किलोमीटर उत्तर पश्चिम की तरफ राष्ट्रिय राजमार्ग 44 पर है।
अमृतसर जिले के पडोसी जिले
अमृतसर जिले के दक्षिण पश्चिम से उत्तर पश्चिम तक की सीमाएं पाकिस्तान से मिलती है, उत्तर पूर्व से पूर्व तक गुरदासपुर जिला है, दक्षिण पूर्व में कपूरथला जिला है, दक्षिण में तरनतारन जिला है।
Information about Amritsar in Hindi
नाम | अमृतसर |
---|---|
मुख्यालय | अमृतसर |
राज्य | पंजाब |
क्षेत्रफल | 2,683 किमी 2 (1,036 वर्ग मील) |
जनसंख्या (2011) | 2,490,891 |
पुरुष महिला अनुपात | 884 |
विकास | 15.45% |
साक्षरता दर | 77.20% |
जनसंख्या घनत्व | 932 / किमी 2 (2,410 / वर्ग मील) |
ऊंचाई | 262 मीटर (860 फीट) |
अक्षांश और देशांतर | 31°35′ उत्तर 74°59′ पूर्व |
एसटीडी कोड | +91-0183′ |
पिन कोड | 143001 |
तहसील | 4 |
खंड | 8 |
लोकसभा क्षेत्र | 1 |
विधानसभा क्षेत्र | 11 |
रेलवे स्टेशन | अमृतसर जंक्शन रेलवे स्टेशन |
एयर पोर्ट | अमृतसर हवाई अड्डा |
नदी (ओं) | सतलज, व्यास नदी |
उच्च मार्ग | NH-44, NH-3 |
आधिकारिक वेबसाइट | http://amritsar.nic.in |
आरटीओ कोड | PB-2 |
अमृतसर जिले का नक्शा मानचित्र मैप
अमृतसर जिले में कितनी तहसील ब्लॉक और उपमंडल है
अमृतसर जिले में प्रशासनिक विभाजन तालुके जिनको तहसील कहते है, ये जिले में ४ है जिनके नाम अमृतसर -1, अमृतसर -2, अजनाला, बाबा बकला है और जिले में ८ खंड है जिनको ब्लॉक भी कहते है जिनके नाम अजनाला, अटारी, चौगावां, हर्षा चीना, जांदीआला, मजीठा, रय्या, तरसिका, वेरका है।
अमृतसर जिले में विधान सभा और लोकसभा की सीटें
अमृतसर जिले में 11 विधानसभा क्षेत्र है जिनके नाम अजनला, राजसांसी, मजीठा, जंदियाला (एससी), अमृतसर उत्तर, अमृतसर पश्चिम (एससी), अमृतसर सेंट्रल, अमृतसर पूर्व, अमृतसर दक्षिण, अटारी (एससी), बाबा बकला और जिले में 1 संसदीय क्षेत्र अमृतसर भी है ।
अमृतसर जिले का इतिहास
अमृतसर का इतिहास सिख गुरु राम दास जी से जुड़ा हुआ है, ये सिखों के चौथे गुरु थे, इन्होने इस गाओं में एक सरोवर का निर्माण करवाया १५७४ में और उस सरोवर के लिए भूमि इनको गाओं के मुख्या के तरफ से ७०० रूपये में दी गयी थे, अमृतसर के इतिहास में सबसे दुखद घटना १९१९ में १३ अप्रैल को वैसाखी के दिन की है जब अंग्रेजो के एक अधिकारी ने जलियावाला बाग निहथ्हे लोगो पर गोलिया चलवाकर उनको मार डाला था।