शिवगंगा जो की तमिलनाडु के जिलों में एक जिला है, इसका मुख्यालय शिवगंगा है, जिले में 2 प्रभाग है 7 मंडल है, और 4 विधान सभा क्षेत्र है, और १ लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है।
शिवगंगा जिला
शिवगंगा जिले का क्षेत्रफल 4,189 किमी 2 (1,617 वर्ग मील) है और २०११ की जनगणना के अनुसार शिवगंगा की जनसँख्या लगभग 1,339,101 है और जनसँख्या घनत्व 275 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है, शिवगंगा की साक्षरता 71.67% है, महिला पुरुष अनुपात यहाँ पर 1003 है, जिले की जनसँख्या विकासदर २००१ से २०११ के बीच 15.90% रही है।
शिवगंगा जिला भारत में कहाँ पर है
शिवगंगा भारत के राज्यो में दक्षिण पूर्व से दक्षिण में स्थित तमिलनाडु राज्य में है, शिवगंगा तमिलनाडु के दक्षिण पश्चिमी भाग में अंदर की तरफ स्थित है, शिवगंगा की समुद्रतल से ऊंचाई 102 मीटर है और इसके अक्षांश और देशांतर 9.43° N, 78.49° E, और शिवगंगा तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई जिले से लगभग 460 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम की तरफ राजमार्ग 38 और ७९ राजमार्ग पर है, और भारत की राजधानी दिल्ली से 2605 किलोमीटर दक्षिण पूर्व की तरफ राजमार्ग ४४ पर है।
शिवगंगा जिले के पडोसी जिले
शिवगंगा जिले के उत्तर में पुड्डुकोट्टम जिला है उत्तर पूर्व से दक्षिण तक रामनाथपुरम जिला, दक्षिण पश्चिम में विरुधुनगर जिला है, पश्चिम में मदुरई जिला है और उत्तर पश्चिम में तिरुचिरापल्ली जिला है।
Information about Sivaganga in Hindi
नाम | शिवगंगा |
---|---|
मुख्यालय | शिवगंगा |
राज्य | तमिलनाडु |
क्षेत्रफल | 4,189 किमी 2 (1,617 वर्ग मील) |
जनसंख्या (2011) | 1,339,101 |
पुरुष महिला अनुपात | 1003 |
विकास | 15.90% |
साक्षरता दर | 71.67% |
जनसंख्या घनत्व | 275 / किमी 2 (711 / वर्ग मील) |
ऊंचाई | 102 मीटर (335 फीट) |
अक्षांश और देशांतर | 9.43° N, 78.49° E |
एसटीडी कोड | +91 (0) 04575 |
पिन कोड | 630561 |
प्रभाग | 2 |
तालुका | 9 |
लोकसभा क्षेत्र | 1 |
विधानसभा क्षेत्र | 4 |
रेलवे स्टेशन | शिवगंगा रेलवे स्टेशन |
एयर पोर्ट | मदुरै हवाई अड्डा |
नदी (ओं) | सुरगनी, मनीमाथुर नदियां |
उच्च मार्ग | एनएच 79, एनएच 44, एनएच 38 |
आधिकारिक वेबसाइट | http://sivaganga.tn.nic.in |
आरटीओ कोड | TN-63 |
शिवगंगा जिले का नक्शा मानचित्र मैप
शिवगंगा जिले में कितनी तहसील ब्लॉक और उपमंडल है
शिवगंगा जिले में शिवगंगा जिले में 2 उपमंडल या प्रभाग है और 7 तालुका है, नौ ब्लॉक है और ६६५ ग्राम, जिनके नाम नीचे की सारणी में दिए गए है।
राजस्व विभाग | तालुका | राजस्व गांवों की संख्या |
---|---|---|
शिवगंगा | 6 (मनामदुराई, कालारावकोविल, शिवगंगा, थिरुप्पुनाम, (सिंगपुनारी, इलैंगुडी) | 455 |
देवाकोत्तई | 3 (देवकोट्टाई, करैकुडी, तिरुप्पटूर) | 210 |
कुल | 9 | 665 |
शिवगंगा जिले में विधान सभा और लोकसभा की सीटें
शिवगंगा जिले में चार विधानसभा क्षेत्र है जहा पर विधायक या विधान सभा के सदस्य होते है, इन विधान सभा क्षेत्रो के नाम कराईकुड़ी, थिरुपाथुर, शिवगंगाई, मनामदुराई है और एक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र है जिसमे संसद सदस्य होते है और इसका नाम शिवगंगा है।
शिवगंगा जिले का इतिहास
शिवगंगा जिले का इतिहास इसके रामनाड जिले से अलग किये जाने के बाद से शुरू होता है, इसे १५ मार्च १९८५ में रामनाड जिले से अलग किया गया था।