अनंतनाग ज़िला भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य का एक ज़िला है। अनंतनाग का कुल क्षेत्रफल 3,574 वर्ग किमी है जिसमें 3,475.76 किमी² ग्रामीण क्षेत्र और 98.24 किमी² शहरी क्षेत्र शामिल है। 2011 के आंकड़ों के अनुसार, अनंतनाग की आबादी 10,78,692 है, जिसमें से शहरी आबादी 2,82,887 है जबकि ग्रामीण आबादी 7,95,805 है। जिले का जनसंख्या घनत्व 302 निवासी प्रति वर्ग किलोमीटर है। जिले में लगभग 1,53,640 घर हैं, जिनमें 35,992 शहरी घर और 1,17,648 ग्रामीण घर शामिल हैं। गांवों की बात करें तो अनंतनाग जिले में करीब 395 गांव हैं जैसा की सरकारी वेबसाइट पर दिए है जो की जम्मू कश्मीर के गावो का लगभग ५ प्रतिशत है .
अनंतनाग क्षेत्र और जनसंख्या दोनों के हिसाब से अनंतनाग जिले की सबसे बड़ी तहसील है। शांगस क्षेत्रफल और जनसंख्या दोनों के हिसाब से अनंतनाग जिले की सबसे छोटी तहसील है। अनंतनाग जिले में 12 तहसीलें हैं, १६ ब्लॉक है और 335 ग्राम पंचायते है।
Tehsils in Anantnag District
S. NO | TEHSIL | NO. OF VILLAGES | TOTAL AREA (in KANALS) |
---|---|---|---|
1 | Anantnag | 81 | 236176 |
2 | Anantnag East Mattan | 43 | 157907 |
3 | Bijbehara | 49 | 192171 |
4 | Shangas | 26 | 124024 |
5 | Dooru | 37 | 131251 |
6 | ShahbadBalla | 14 | 63848 |
7 | Qazigund | 15 | 66080 |
8 | Pahalgam | 42 | 115176 |
9 | Saller | 20 | 78176 |
10 | Srigufwara | 17 | 102656 |
11 | Kokernag | 36 | 184280 |
12 | Larnoo | 15 | 68832 |