कर्नाटक विधानसभा चुनाव २०१८ परिणाम
पार्टी |
जीता |
अग्रणी |
कुल |
बहुजन समाज पार्टी |
1 |
0 |
1 |
भारतीय जनता पार्टी |
97 |
7 |
104 |
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
76 |
2 |
78 |
जनता दल (सेक्युलर) |
37 |
0 |
37 |
कर्नाटक प्रगतिवन्था जनता पार्टी |
1 |
0 |
1 |
स्वतंत्र |
0 |
1 |
1 |
कुल |
212 |
10 |
222 |
पार्टी के अनुसार मतदान
पार्टी |
प्रतिशत |
मतसंख्या |
कांग्रेस |
38.00% |
1371102 |
बी जे पी |
36.20% |
13074943 |
जद (एस) |
18.40% |
6641331 |
आईएनडी |
4.00% |
1433793 |
बसपा |
0.30% |
108589 |
AIMEP |
0.30% |
97601 |
BPJP |
0.20% |
83071 |
सीपीएम |
0.20% |
81139 |
स्वराज |
0.20% |
79400 |
KPJP |
0.20% |
74229 |
नोटा |
0.90% |
308288 |
एग्जिट पोल का सर्वे
सर्वेकरता |
भाजपा |
कांग्रेस |
जेडीएस |
टाइम्स नाउ-वीएमआर |
80 -93 |
90 – 103 |
31-39 |
आज तक एक्सिस |
79-92 |
106-118 |
22-30 |
एबीपी-सी वोटर |
101-113 |
82-94 |
18-31 |
न्यूज एक्स-सीएनएक्स |
102-110 |
72-78 |
35-39 |
रिपब्लिक-जन की बात |
95-114 |
73-82 |
32-43 |
कर्नाटक विधानसभा चुनाव 12 मई 2018 को संपन्न होने के बाद अब इंतजार है परिणामो का जो की कल यानि की १५ मई को आने वाला है। कर्णाटक की 224 सदस्यीय विधानसभा की 222 सीटों के लिए 12 मई को वोट डाले गए। चुनाव आयोग के मुताबिक, राज्य में 72.13 फीसदी वोट पड़े। जिसके परिणाम 15 मई को आएंगे। शेष रह रहीं दो सीटों पर चुनाव की तारीख पहले ही स्थगित हो चुकी है। दो सीटों पर मतदान बाद में कराए जाएंगे, एक सीट पर मतदान भाजपा प्रत्याशी और वर्तमान विधायक बीएन विजयकुमार के निधन के चलते स्थगित कर दिया गया है, वहीं फर्जी वोटर आईडी कार्ड मिलने के कारण आरआर नगर सीट पर चुनाव टाल दिया गया, अब यहां 28 मई को चुनाव होगा और परिणाम 31 मई को आएगा।
टाइम्स नाउ-वीएमआर के एग्जिट पोल में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिल रहा है। हालांकि यहां कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी के रूप में दिख रही है। सर्वे के मुताबिक, भाजपा को 80-93, कांग्रेस को 90-103 और जेडीएस को 31-39 सीटें मिलने का अनुमान है।
आजतक-एक्सिस के एग्जिट पोल में भी कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनेगी। सर्वे में कांग्रेस को सत्ता मिलने की संभावना भी दिख रही है। कांग्रेस को 106-118 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं भाजपा और 79-92 और जेडीएस को 22-30 सीेटें मिलने का अनुमान है।
एबीपी-सी वोटर के एग्जिट पोल में कांग्रेस पर भाजपा भारी पड़ती दिख रही है। सर्वे में भाजपा को सबसे ज्यादा 101-103 सीटें मिलने की संभावना है। जबकि कांग्रेस को 82-94 और जेडीएस को 18-31 सीटें मिल सकती हैं।
न्यूज एक्स-सीएनएक्स के सर्वे में त्रिशंकु विधानसभा के आसार बनते दिख रहे हैं। इस एग्जिट पोल में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है। हालांकि, भाजपा को सबसे ज्यादा 102-110 सीटें मिलती दिख रही हैं। कांग्रेस को 72-78 और जेडीएस को 35-39 सीटें मिलने का अनुमान है।
रिपब्लिक-जन की बात के एग्जिट पोल में भाजपा राज्य में सरकार बना सकती है। इस एग्जिट पोल में भाजपा को 95-114 सीटें मिलती दिख रही हैं। जबकि कांग्रेस को 73-82 और जेडीएस को 32-43 सीटें मिल सकती हैं।