पश्चिम कामेंग जिला अरुणाचल प्रदेश

पश्चिम कामेंग जो की अरुणाचल प्रदेश के जिलों में एक जिला है, इसका मुख्यालय बोमडिला है, जिले में 3 उपमंडल है 12 ब्लॉक, और 4 विधान सभा क्षेत्र है, और 1 लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

पश्चिम कामेंग जिला

पश्चिम कामेंग जिले का क्षेत्रफल 7,422 किमी 2 (2,866 वर्ग मील) है और २०११ की दशवार्षिक जनगणना के अनुसार पश्चिम कामेंग जिले की जनसँख्या लगभग 87,013 है और जनसँख्या घनत्व लगभग 12 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है, पश्चिम कामेंग की साक्षरता 69.4% है, महिला पुरुष अनुपात यहाँ पर 755 है, जिले की जनसँख्या विकासदर २००१ से २०११ के बीच 16.64% रही है।

पश्चिम कामेंग जिला भारत में कहाँ पर है

पश्चिम कामेंग भारत के राज्यो में पूर्व में स्थित अरुणाचल प्रदेश राज्य में है, पश्चिम कामेंग अरुणाचल प्रदेश के पश्चिमी भाग में स्थित है इसके उत्तर में चीन है, पश्चिम में भूटान है और दक्षिण में असम, पश्चिम कामेंग की समुद्रतल से ऊंचाई २,217 मीटर है और इसके अक्षांश और देशांतर 27.25° N, 92.40° E, और पश्चिम कामेंग अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर जिले से लगभग 277 किलोमीटर उत्तर – पूर्व की तरफ राष्ट्रिय राज मार्ग १५ पर स्थित है, और भारत की राजधानी दिल्ली से 2135 किलोमीटर दक्षिण पूर्व की तरफ राष्ट्रिय राजमार्ग 27 पर है।

पश्चिम कामेंग जिले के पडोसी जिले

पश्चिम कामेंग जिले के उत्तर में चीन है, पूर्वी भूभाग की सीमाएं पूर्वी कामेंग जिले को स्पर्श करती है, जबकि दक्षिण असम के जिले है जो की उदालगुरी जिला है, पश्चिम में भूटान है और उत्तर पश्चिमी भाग को तवांग जिला स्पर्श करता है ।

Information about West Kameng in Hindi

नाम पश्चिम कामेंग
मुख्यालय बोमडिला
राज्य अरुणाचल प्रदेश
क्षेत्रफल 7,422 किमी 2 (2,866 वर्ग मील)
जनसंख्या (2011) 87,013
पुरुष महिला अनुपात 755
विकास 16.64%
साक्षरता दर 69.40%
जनसंख्या घनत्व 12 / किमी 2 (31 / वर्ग मील)
भाषाएँ पुररोइक भाषा, हॉर्सो भाषा (उर्फ), मीजी भाषा, खो-भावा भाषाएं, खावा भाषा (बगुन), शेरडुकेंन भाषा, सारंग भाषा, लिश भाषा (और चुग), बोडिश भाषाएं, ब्रोकपा भाषा, तशांगला भाषा
ऊंचाई 2,217 मीटर (7,274 फीट)
अक्षांश और देशांतर 27.25° N, 92.4° E
एसटीडी कोड (+91)03782
पिन कोड 791122
उप मंडल 3
ब्लॉक 12
लोकसभा क्षेत्र 1
विधानसभा क्षेत्र 4
रेलवे स्टेशन भालुकपोंग रेलवे स्टेशन, असम [100 किमी]
एयर पोर्ट सैलोनिबारी (तेज़पुर) हवाई अड्डा [160 km]
नदी (ओं) कामेंग, टेंगा, बिचॉम, गचाम, नोर्मम, डरांंग चू, जामरी नदी
उच्च मार्ग एनएच – 15, एनएच – 27
दिल्ली से दूरी 2135 km
ईटानगर से दूरी 277 km
आधिकारिक वेबसाइट http://westkameng.nic.in/
आरटीओ कोड AR-04

पश्चिम कामेंग जिले का नक्शा मानचित्र मैप

पश्चिम कामेंग जिले में कितनी तहसील ब्लॉक और उपमंडल है

पश्चिम कामेंग जिले में 3 उप मंडल है जिनके नाम थ्रीज़िनो, रूपा और बोमडिला है, और जिले में 12 ब्लॉक है और जिनके नाम दिरांग, बोमडिला, कालकतंग, बालेमु, भालुकपोंग, जामरिया, सिंचंग, नफ्रा, थ्रीज़िनो, रुपा, थंबंग और शेरगांव है ।

पश्चिम कामेंग जिले में विधान सभा और लोकसभा की सीटें

पश्चिम कामेंग जिले में 4 विधानसभा क्षेत्र है, जो की दिरांग, कलाकंग (एसटी), थ्रीज़िनो-बुरेगाँन (एसटी), बोमडिला (एसटी) है और ये जिला 1 लोक सभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है जिसका नाम अरुणाचल पश्चिम संसदीय निर्वाचन क्षेत्र है।

पश्चिम कामेंग जिले का इतिहास

पश्चिम कामेंग जिले का इतिहास प्राचीन है लगभग ५०० साल पुराना जब यहाँ पर लामैंस्म ने अपना आधिपत्य कर लिया था, कुछ समय के बाद मीजी और अका ने यह पर आधिपत्य कर लिया था, अंग्रेजो के समय में इस समस्त भूभाग को कामेंग सीमान्त संभाग कहा जाने लगा था जिसे १९४७ के बाद इस भूभाग को पुनर्नामित किया गया और इसे कामेंग के नाम से जाना जाने लगा , १ जून १९८० को इस जिले को पूर्वी और पश्चिमी कामेंग में बाँट दिया गया था और ६ अक्टूबर 1984 को पश्चिमी कामेंग से तवांग जिला और अलग किया गया था।

Comments are closed.