सम्बलपुर जो की उड़ीसा के जिलों में एक जिला है, इसका मुख्यालय सम्बलपुर है, जिले में 3 उपमंडल है 9 तहसीलें है, 9 ब्लॉक, और 4 विधान सभा क्षेत्र है, और 1 लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है।
सम्बलपुर जिला
सम्बलपुर जिले का क्षेत्रफल 6,702 किमी 2 (2,588 वर्ग मील) है और २०११ की दशवार्षिक जनगणना के अनुसार सम्बलपुर जिले की जनसँख्या लगभग 935,613 है और जनसँख्या घनत्व लगभग 158 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है, सम्बलपुर की साक्षरता 75.91% है, महिला पुरुष अनुपात यहाँ पर 1032 है, जिले की जनसँख्या विकासदर २००१ से २०११ के बीच 11.63% रही है।
सम्बलपुर जिला भारत में कहाँ पर है
सम्बलपुर भारत के राज्यो में पूर्व में स्थित उड़ीसा राज्य में है, सम्बलपुर उड़ीसा के उत्तर पश्चिमी भाग में अंदर की तरफ स्थित है, सम्बलपुर की समुद्रतल से ऊंचाई 135 मीटर है और इसके अक्षांश और देशांतर 21.46° N, 83.98° E, और सम्बलपुर उड़ीसा की राजधानी भुबनेश्वर जो की ख़ोरदा जिले के अंतर्गत आता से लगभग 274 किलोमीटर उत्तर पश्चिम की तरफ राष्ट्रिय राज मार्ग 53 और 55 पर स्थित है, और भारत की राजधानी दिल्ली से 1384 किलोमीटर दक्षिण पूर्व की तरफ राष्ट्रिय राजमार्ग 44 पर है।
सम्बलपुर जिले के पडोसी जिले
सम्बलपुर जिले के उत्तर सुंदरगढ़ जिला है, पूर्व में देओगढ़ जिला है, दक्षिण पूर्व में अंगुल जिला है, दक्षिण पश्चिम में सोनापुर जिला है, पश्चिम में बरगढ़ जिला, उत्तर पश्चिम में झारसुगुड़ा जिला और इस जिले की सीमा का कुछ भाग बोध जिले की सीमा को भी स्पर्श करता है।
Information about Sambalpur in Hindi
नाम | सम्बलपुर |
---|---|
मुख्यालय | सम्बलपुर |
राज्य | ओडिशा |
क्षेत्रफल | 6,702 किमी 2 (2,588 वर्ग मील) |
जनसंख्या (2011) | 935,613 |
पुरुष महिला अनुपात | 1031 |
विकास | 11.63% |
साक्षरता दर | 75.91% |
जनसंख्या घनत्व | 158 / किमी 2 (410 / वर्ग मील) |
भाषाएँ | उड़िया, अंग्रेजी, |
ऊंचाई | 135 मीटर (443 फीट) |
अक्षांश और देशांतर | 21.46° N, 83.98° E |
एसटीडी कोड | (+91)0663 |
पिन कोड | 768xxx |
उप मंडल | 3 |
ब्लॉक | 9 |
तहसील | 9 |
लोकसभा क्षेत्र | 1 |
विधानसभा क्षेत्र | 4 |
रेलवे स्टेशन | संबलपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन |
एयर पोर्ट | भुवनेश्वर हवाई अड्डे (बीबीआई), भुवनेश्वर, ओडिशा |
नदी (ओं) | महानदी नदी |
उच्च मार्ग | एनएच – 19, एनएच – 53, एनएच – 55 |
दिल्ली से दूरी | 1384 km |
भुवनेश्वर से दूरी | 274 km |
आधिकारिक वेबसाइट | http://www.ordistricts.nic.in/district_home.php?did=sbp |
आरटीओ कोड | OD-15 |
सम्बलपुर जिले का नक्शा मानचित्र मैप
सम्बलपुर जिले में कितनी तहसील ब्लॉक और उपमंडल है
सम्बलपुर जिले में सम्बलपुर जिले में 3 उप मंडल है जिसका नाम १. सम्बलपुर, २.रैराखोल और ३.कुचिंडा है और 9 ब्लॉक है और साथ ही 9 तहसीलें भी है जिनके नाम भी लगभग एक ही जैसे है और नाम है ब्लॉक के १.सम्बलपुर, २.रंगाली, ३.मनेस्वर, ४.जुजुमुरा, 5.बमरा, 6.जमानिकिरा, 7.कुछंडा, 8.नकाटीयुल और 9.रायराखोल और तहसीलों के नाम भी यही है ।
सम्बलपुर जिले में विधान सभा और लोकसभा की सीटें
सम्बलपुर जिले में 4 विधानसभा क्षेत्र है, जिनके नाम और विधानसभा क्रमांक 015- कुचंदा (एसटी), 016-रेंगाली (एससी), 017-संबलपुर, 018 -रायराखोल है और ये जिला 1 लोक सभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है जिसका नाम सम्बलपुर है।
सम्बलपुर जिले का इतिहास
सम्बलपुर जिले का इतिहास बहुत ही प्राचीन है, इसका वर्णन टॉलमी की पुस्तक में भी है, ब्रिटिश काल में सम्बलपुर एक रियासत हुआ करती थी, १८४९ में अंग्रेजो ने इस रियासत को ज़ब्त कर लिया था इसके बाद यहाँ के तत्कालीन शासको ने बंगाल प्रेसीडेंसी पर हमला कर दिया था लेकिन कुछ बदला नहीं सिवाए इसके की इस रियासत को 1862 केंद्रीय प्रदेश में शामिल कर दिया गया था लेकिन १९०५ में यह फिर से बंगाल में शामिल कर दी गयी थी। वर्तमान में यह जिला नक्सलवाद से प्रभावित जिलों में से एक है।