मेहसाणा जिला गुजरात के जिलों में एक जिला है, मेहसाणा जिला, यह गुजरात के उत्तरी क्षेत्र के अंतर्गत आता है, इसका मुख्यालय मेहसाणा है, जिले में कुछ वित्त विभाग है 10 तालुका है, 7 नगरपालिकाएं है और 7 विधान सभा क्षेत्र जो की पाटन और मेहसाणा संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आती है, 614 ग्राम है और 608 ग्राम पंचायते भी है ।
मेहसाणा जिला
मेहसाणा जिले का क्षेत्रफल ४,४४८ वर्ग किलोमीटर है और २०११ की जनगणना के अनुसार मेहसाणा की जनसँख्या लगभग २,०२७,७२७ है और जनसँख्या घनत्व 462 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है, मेहसाणा की साक्षरता 84.46% है, महिला पुरुष अनुपात यहाँ पर 925 है, जिले की जनसँख्या विकासदर २००१ से २०११ के बीच ९.९% रही है।
मेहसाणा जिला भारत में कहाँ पर है
मेहसाणा जिला भारत के राज्यो में एकदम पश्चिम में स्थित गुजरात राज्य में है, मेहसाणा जिला गुजरात के उत्तरी भाग में है, मेहसाणा 23°40′ उत्तर 72°30′ पूर्व के बीच स्थित है, मेहसाणा की समुद्रतल से ऊंचाई २६५ फुट यानि की 81 मीटर है, मेहसाणा गुजरात की राजधानी गांधीनगर से 160 किलोमीटर उत्तर पश्चिम की तरफ अहमदाबाद पालनपुर मार्ग पर है और भारत की राजधानी दिल्ली से 874 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम की तरफ राष्ट्रिय राजमार्ग 48 पर है।
मेहसाणा जिले के पडोसी जिले
मेहसाणा के उत्तर में बनासकांठा जिला है, पूर्व में साबरकांठा जिला है, दक्षिण पूर्व में गांधीनगर जिला है, दक्षिण में अहमदाबाद जिला है, दक्षिण पश्चिम में सुरेंद्रनगर जिला है, और पश्चिम में पाटन जिला है।
Information about Mehsana in Hindi
नाम | मेहसाणा |
---|---|
मुख्यालय | मेहसाणा |
प्रशासनिक प्रभाग | उत्तरी गुजरात |
राज्य | गुजरात |
क्षेत्रफल | 4448 किमी 2 (1710 वर्ग मील) |
जनसंख्या (2011) | 2,027,727 |
पुरुष महिला अनुपात | 925 |
विकास | 9.90% |
साक्षरता दर | 84.46% |
जनसंख्या घनत्व | 462 / किमी 2 (1,200 / वर्ग मील) |
ऊंचाई | 265 फुट (81 मीटर) |
अक्षांश और देशांतर | 23°40′ उत्तर 72°30′ पूर्व |
एसटीडी कोड | +91-02762′ |
पिन कोड | 384001 / 384002 |
तहसील/मंडल | 10 |
गांवों की संख्या | 614 |
रेलवे स्टेशन | मेहसाणा जंक्शन रेलवे स्टेशन |
एयर पोर्ट | अहमदाबाद हवाई अड्डा |
नदी (ओं) | NIA |
उच्च मार्ग | एनएच 48 |
आधिकारिक वेबसाइट | https://mehsana.gujarat.gov.in |
प्रसिद्ध नेता (ओं) | NIA |
आरटीओ कोड | GJ-2 |
मेहसाणा जिले का नक्शा मानचित्र मैप
मेहसाणा जिले में कितनी तहसील ब्लॉक और उपमंडल है
मेहसाणा जिले में प्रशासनिक विभाजन तालुके जिनको तहसील या उपमंडल भी कहते है, ये जिले में 10 है, मेहसाना, कडी, विसनगर, विजापुर, वडनगर, खेरालू, बेचरजी, सतलासना, जोतना और ऊंझा। जिले में 7 नगरपालिका भी है।
मेहसाणा जिले में विधान सभा और लोकसभा की सीटें
मेहसाणा जिले में 7 विधानसभा क्षेत्र है खेरालू, उंझा, विसनगर, बेचरजी, कडी, मेहसाणा और विजापुर और खेरलू पाटण लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा हैं और बाकी मेहसाणा लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है।
मेहसाणा जिले में कितने गांव है
मेहसाणा जिले में 608 ग्राम पंचायतों के अंदर आने वाले 614 गांव है,
मेहसाणा जिले का इतिहास
मेहसाणा जिले का इतिहास बहुत भव्य और प्राचीन है, इस नगर की स्थापना मेहसाजी चावड़ा जो की चावड़ा वंश के संथापक भी है उन्होंने की थी, उन्होंने hi एक तोरण द्वार और तोरण देवी को समर्पित मंदिर का निर्माण १४१४ विक्रम सम्बत में करवाया था।
१९वी शताब्दी में जब गायकवाड़ लोगो ने बोरदा को विजित किया तो उसका विस्तार भी किया, और बिस्तार करते हुए १९०२ में उन्होंने मेहसाणा को अपनी राजधानी बना लिया, अर्थात मेहसाणा अब बरोदा राज्य का अंग बन गया था और जब देश स्वतंत्र हुआ तब बरोदा भारत संघ में विलीन हो गया, ये तब बॉम्बे राज्य में गया और १९६० में जब गुजरात बना तो ये गुजरात में आ गया और कुछ समय बाद एक पूर्ण जिले की मान्यता मिल गयी इसको।
*NIA = No Information Available