कोप्पल जो की कर्नाटक के जिलों में एक जिला है, इसका मुख्यालय कोप्पल है, जिले में 1 उपमंडल है 4 तहसील है, और 5 विधान सभा क्षेत्र है और 1 लोकसभा क्षेत्र है।
कोप्पल जिला
कोप्पल जिले का क्षेत्रफल 7,190 किमी 2 (2,780 वर्ग मील) है और २०११ की जनगणना के अनुसार कोप्पल की जनसँख्या लगभग 1,196,089 है और जनसँख्या घनत्व 250 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है, कोप्पल की साक्षरता 67.28% है, महिला पुरुष अनुपात यहाँ पर 983 है, जिले की जनसँख्या विकासदर २००१ से २०११ के बीच 16.32% रही है।
कोप्पल जिला भारत में कहाँ पर है
कोप्पल भारत के राज्यो में दक्षिण पश्चिम में स्थित कर्नाटक राज्य में है, कोप्पल कर्नाटक के पूर्वी भाग में अंदर की तरफ स्थित है और कोप्पल 15°35′ उत्तर 76°15′ पूर्व के बीच स्थित है, कोप्पल की समुद्रतल से ऊंचाई 529 मीटर है, कोप्पल कर्नाटक की राजधानी बैंगलोर जिले से 357 किलोमीटर उत्तर पश्चिम की तरफ राष्ट्रिय राजमार्ग 48 और 67 पर है, और भारत की राजधानी दिल्ली से 1858 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम की तरफ खरगोन चित्तौरगढ़ भुसावल मार्ग पर है।
कोप्पल जिले के पडोसी जिले
कोप्पल जिले के उत्तर पूर्व में रायचूर जिला है, पूर्व से दक्षिण पूर्व में बेल्लारी जिला है, दक्षिण पश्चिम से पश्चिम में गदग जिला है और उत्तर पश्चिम में बागलकोट जिला है ।
Information about Koppal in Hindi
नाम | कोप्पल |
---|---|
मुख्यालय | कोप्पल |
राज्य | कर्नाटक |
क्षेत्रफल | 7,190 किमी 2 (2,780 वर्ग मील) |
जनसंख्या (2011) | 1,196,089 |
पुरुष महिला अनुपात | 983 |
विकास | 16.32% |
साक्षरता दर | 67.28% |
जनसंख्या घनत्व | 250 / किमी 2 (650 / वर्ग मील) |
ऊंचाई | 529 मीटर (1,726 फीट) |
अक्षांश और देशांतर | 15.35°N 76.15°E |
एसटीडी कोड | (+91)-8539 |
पिन कोड | 583 231 |
उपमंडल | 1 |
तहसील | 4 |
खंड | 16 |
लोकसभा क्षेत्र | 1 |
विधानसभा क्षेत्र | 5 |
रेलवे स्टेशन | कोप्पल रेलवे स्टेशन |
एयर पोर्ट | हुबली हवाई अड्डा |
नदी (ओं) | तुंगभद्रा नदी |
उच्च मार्ग | एन एच 48, एन एच 67 |
आधिकारिक वेबसाइट | http://www.koppal.nic.in/index_eng.html |
आरटीओ कोड | KA-37 |
कोप्पल जिले का नक्शा मानचित्र मैप
कोप्पल जिले में कितनी तहसील ब्लॉक और उपमंडल है
कोप्पल जिले में 1 उपमंडल है कोप्पल और 4 तहसीलें या तालुका है, जिनके नाम कोप्पल, गंगावती, येलबार्गा, और कुस्तगी है और १५ ब्लॉक है जिनके नाम गंगावती, कनकगिरी, करतगी, कोप्पल, कुकनूर, कुश्तगी , मुनीराबाद, यालबुर्गा, भाग्यनगर, तावरगेरा, हनुमासागर, किन्नल, मंगलुरु, चाल्लुर, मदिनुर है ।
कोप्पल जिले में विधान सभा और लोकसभा की सीटें
कोप्पल जिले में 5 विधानसभा क्षेत्र है जो की एल्बुर्ग, कुश्तगी, कनकगिरी, गंगावती, कोप्पल है, और 1 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र है जो की कोप्पल लोक सभा क्षेत्र है । एल्बुर्ग विधान सभा क्षेत्र के विधायक श्री बसवराज रयारेड्डी वर्तमान में कर्णाटक के उच्च शिक्षा मंत्री है
कोप्पल जिले का इतिहास
कोप्पल का इतिहास, कोप्पल जिले का इतिहास इसके मूल जिले के इतिहास से ही जुड़ा हुआ है, इसका मूल जिला थे रायचूर जिला, कोप्पल का नाम यहाँ पर महान कवी कविरजमार्ग के काम के कारण रखा गया जो की तत्कालीन महाराजा नृपतुंगा [817 से ८७८ ईस्वी] ने विदिता महा कोपना नगर रखा जो की बाद में अपभृंश रूप में आकर कोप्पल बन गया, कोप्पल शातवाहन, गंगा, होयसल और चालुक्य राजाओ की राजधानी रहा है, १९४७ में कोप्पल हैदराबाद के निजाम के अधीन था और १९४८ १८ सितंबर को हैदराबाद – कर्णाटक निजाम से मुक्त हुआ, १९९८ अप्रैल १ तक कोप्पल रायचूर जिले की गुलबर्गा वित्त मंडल के अंतर्गत था, इसके बाद ही इसे जिले के रूप में मान्यता दी गयी थी.