केंद्रपाड़ा जो की उड़ीसा के जिलों में एक जिला है, इसका मुख्यालय केंद्रपाड़ा है, जिले में 1 उपमंडल है 9 तहसीलें है, और 5 विधान सभा क्षेत्र है, और 1 लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है।
केंद्रपाड़ा जिला
केंद्रपाड़ा जिले का क्षेत्रफल 2,644 किमी 2 (1,021 वर्ग मील) है और २०११ की दशवार्षिक जनगणना के अनुसार केंद्रपाड़ा जिले की जनसँख्या लगभग 1,439,891 है और जनसँख्या घनत्व लगभग 493 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है, केंद्रपाड़ा की साक्षरता 85.92% है, महिला पुरुष अनुपात यहाँ पर 1006 है, जिले की जनसँख्या विकासदर २००१ से २०११ के बीच 10.59% रही है।
केंद्रपाड़ा जिला भारत में कहाँ पर है
केंद्रपाड़ा भारत के राज्यो में पूर्व में स्थित उड़ीसा राज्य में है, केंद्रपाड़ा उड़ीसा के पूर्वी भाग में स्थित है इसलिए इसके पूर्वी भाग की सीमाएं बंगाल की खाड़ी को स्पर्श करती है, और केंद्रपाड़ा की समुद्रतल से ऊंचाई 13 मीटर है और इसके अक्षांश और देशांतर 20.53° N, 86.47° E, और केंद्रपाड़ा उड़ीसा की राजधानी भुबनेश्वर जो की खोरधा जिले के अंतर्गत आता से लगभग 105 किलोमीटर उत्तर पूर्व की तरफ राष्ट्रिय राज मार्ग 53 और १६ पर स्थित है, और भारत की राजधानी दिल्ली से 1706 किलोमीटर दक्षिण पूर्व की तरफ राष्ट्रिय राजमार्ग 19 पर है।
केंद्रपाड़ा जिले के पडोसी जिले
केंद्रपाड़ा जिले के उत्तर में भद्रक जिला है, उत्तर पूर्व से दक्षिण पूर्व तक बंगाल की खाड़ी है, दक्षिण में जगतसिंघपुर जिला है, पश्चिम में कटक जिला है और उत्तर पश्चिम में जाजपुर जिला है ।
Information about Kendrapara in Hindi
नाम | केंद्रपाड़ा |
---|---|
मुख्यालय | केंद्रपाड़ा |
राज्य | ओडिशा |
क्षेत्रफल | 2,644 किमी 2 (1,021 वर्ग मील) |
जनसंख्या (2011) | 1,439,891 |
पुरुष महिला अनुपात | 1006 |
विकास | 10.59% |
साक्षरता दर | 85.93% |
जनसंख्या घनत्व | 492.38 / किमी 2 (1,275.3 / वर्ग मील) |
भाषाएँ | उड़िया, अंग्रेजी |
ऊंचाई | 13 मीटर (43 फीट) |
अक्षांश और देशांतर | 20.52° N, 86.47° E |
एसटीडी कोड | (+91)06727 |
पिन कोड | 754211 |
उप मंडल | 1 |
ब्लॉक | 9 |
तहसील | 9 |
लोकसभा क्षेत्र | 1 |
विधानसभा क्षेत्र | 5 |
रेलवे स्टेशन | केंद्रपाड़ा रोड रेलवे स्टेशन |
एयर पोर्ट | भुवनेश्वर हवाई अड्डे (बीबीआई), भुवनेश्वर, ओडिशा |
नदी (ओं) | ब्राह्मणी नदी, बैतरणी नदी और चित्रोपताला नदी |
उच्च मार्ग | एनएच -53, एनएच -19, एनएच -16 |
दिल्ली से दूरी | 1706 km |
भुवनेश्वर से दूरी | 105 km |
आधिकारिक वेबसाइट | http://ordistricts.nic.in/district_home.php?did=kp |
आरटीओ कोड | OD-29 |
केंद्रपाड़ा जिले का नक्शा मानचित्र मैप
केंद्रपाड़ा जिले में कितनी तहसील ब्लॉक और उपमंडल है
केंद्रपाड़ा जिले में केंद्रपाड़ा जिले में 1 उप मंडल है जिसका नाम केंद्रपाड़ा है और 9 ब्लॉक है और साथ ही इतनी ही तहसीलें भी है जिनके नाम भी लगभग एक ही जैसे है और नाम है ब्लॉक के 1.केंदापारा, 2.अल, 3.मारसाघाई, 4. राजकनिका, 5. पाटमुंडई, 6.महाक्कलपादा, 7.राजनगर, 8. गढ़दपुर और 9 डेबिश जबकि तहसीलों के नाम 1.केंदापारा, 2.अल, 3.मारसाघाई, 4. राजकनिका, 5. पाटमुंडई, 6.महाक्कलपादा, 7.राजनगर, 8. गढ़दपुर और 9 डेबिश ।
केंद्रपाड़ा जिले में विधान सभा और लोकसभा की सीटें
केंद्रपाड़ा जिले में 5 विधानसभा क्षेत्र है, जिनके नाम केंद्रपाड़ा (SC), औल, पटकुरा, राजनगर, महाकलापाड़ा है और जिले में 1 लोक सभा क्षेत्र है जो की केंद्रपाड़ा ही है।
केंद्रपाड़ा जिले का इतिहास
केंद्रपाड़ा जिले का इतिहास बहुत ज्यादा नया है, क्युकी इसे १ अप्रैल १९९३ में ही बनाया गया है, इसको कटक जिले से निकाला गया था इसके पहले यह कई नामों से जाना जाता था जिनमे तुलसी, क्षेत्र, गुप्त क्षेत्र, ब्रह्मा क्षेत्र और केन्द्रपल्ली ज्यादा प्रचलित थे, इस जिले का नाम कन्दरासुरा की हत्या के बाद रखा गया जिसे भगवान बलभद्र जी ने मारा था, यह क्षेत्र किसी समय में कलिंग का सबसे प्रमुख व्यापारिक केंद्र था, वर्तमान समय में भी यहाँ पर कई ब्रिटिश कालीन और उसके पहले के भी ऐतिहासिक स्मारक विद्यमान है।