जूनागढ़ जिला गुजरात के जिलों में एक जिला है, जूनागढ़ जिला, यह गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र के अंतर्गत आता है, इसका मुख्यालय जूनागढ़ है, जिले में कुछ वित्त विभाग है 10 तालुका है, 5 नगरपालिकाएं है और 5 विधान सभा क्षेत्र जो की जूनागढ़ संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आती है, 547 ग्राम है और 492 ग्राम पंचायते भी है ।
जूनागढ़ जिला
जूनागढ़ जिले का क्षेत्रफल 8849 वर्ग किलोमीटर है और २०११ की जनगणना के अनुसार जूनागढ़ की जनसँख्या लगभग 2,743,082 है और जनसँख्या घनत्व 311 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है, जूनागढ़ की साक्षरता 70.4% है, महिला पुरुष अनुपात यहाँ पर 953 है, जिले की जनसँख्या विकासदर २००१ से २०११ के बीच 12.01% रही है।
जूनागढ़ जिला भारत में कहाँ पर है
जूनागढ़ जिला भारत के राज्यो में एकदम पश्चिम में स्थित गुजरात राज्य में है, जूनागढ़ जिल पश्चिम की तरफ है जिसके कारन इसका कुछ भाग सागर से मिलता है, जूनागढ़ जिला गुजरात के दक्षिणी पश्चिमी भाग में है, जूनागढ़ 21°31′ उत्तर 70°27′ पूर्व के बीच स्थित है, जूनागढ़ की समुद्रतल से ऊंचाई 107 मीटर यानि की 351 फ़ीट है, जूनागढ़ गुजरात की राजधानी गांधीनगर से 341 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम की तरफ राष्ट्रिय राजमार्ग ४७ पर है और भारत की राजधानी दिल्ली से 1223 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम की तरफ राष्ट्रिय राजमार्ग 48 पर है।
जूनागढ़ जिले के पडोसी जिले
जूनागढ़ के उत्तर की तरफ राजकोट जिला है, पूर्व में अमरेली जिला है, दक्षिण में गिर सोमनाथ जिला है, दक्षिण पश्चिम में अरब सागर जिला है और पश्चिम में पोरबंदर जिला है ।
Information about Junagadh in Hindi
| नाम | जूनागढ़ |
|---|---|
| मुख्यालय | जूनागढ़ |
| प्रशासनिक प्रभाग | सौराष्ट्र |
| राज्य | गुजरात |
| क्षेत्रफल | 8849 वर्ग किलोमीटर |
| जनसंख्या (2011) | 21,60,119 |
| पुरुष महिला अनुपात | 953 |
| विकास | 12.01% |
| साक्षरता दर | 70.40% |
| जनसंख्या घनत्व | 311 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर |
| ऊंचाई | 107 मीटर (351 फीट) |
| अक्षांश और देशांतर | 21°31′ उत्तर 70°27′ पूर्व |
| एसटीडी कोड | +91-0285′ |
| पिन कोड | 362 00X |
| तहसील/मंडल | 10 |
| गांवों की संख्या | 547 |
| रेलवे स्टेशन | जूनागढ़ जंक्शन रेलवे स्टेशन |
| एयर पोर्ट | केशोद हवाई अड्डा जूनागढ़ |
| नदी (ओं) | NIA |
| उच्च मार्ग | एनएच 47, एनएच 48 |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://junagadh.gujarat.gov.in |
| प्रसिद्ध नेता (ओं) | NA |
| आरटीओ कोड | GJ-11 |
| स्थानीय परिवहन | बस, टैक्सी आदि |
जूनागढ़ जिले का नक्शा मानचित्र मैप
जूनागढ़ जिले में कितनी तहसील ब्लॉक और उपमंडल है
जूनागढ़ जिले में प्रशासनिक विभाजन तालुके जिनको तहसील या उपमंडल भी कहते है, ये जिले में 10 है, जूनागढ़ शहर, भेशान, जुनागढ़ ग्रामीण, केशोद, माल्या, मानवाद, मंगोल, मेंर्डडा, वन्थाली, विसावर है। जिले में 7 नगरपालिका भी है।
जूनागढ़ जिले में विधान सभा और लोकसभा की सीटें
जूनागढ़ जिले में 5 विधानसभा क्षेत्र है मानवदार,जूनागढ़, विसावदर, केशोद, और मांगरोल और 1 संसदीय क्षेत्र जूनागढ़ है।
जूनागढ़ जिले में कितने गांव है
जूनागढ़ जिले में 492 ग्राम पंचायतों के अंदर आने वाले 547 गांव है,
जूनागढ़ जिले का इतिहास
जूनागढ़ का इतिहास मौर्यकालीन भारत के इतिहास का अंग है, यहाँ पर एक बहुत ही सुदृण और विशाल किले के निर्माण तत्कालीन सम्राट चन्द्रगुप्त ने करवाया था जिसे उपरकोट का किला कहते है, यानि की इस किले का निर्माण ३१९ ईसा पूर्व में हुआ था, इसी किले के पास में अशोक का १६वा शिलालेख प्राप्त हुआ है, इस भूभाग पर चालुक्य और कई रियासतों ने राज किया, और अंत में जूनागढ़ में नवाबी शासन आ गया था जो की 1947 तक चला।
जूनागढ़ रियासत का निर्माण अंग्रेजो ने ही १७३० में किया था और 1807 में यह रियासत अंग्रेजो के अधीन थी, ya के नबाब महाबत खांजी 1947 में पाकिस्तान में मिलना चाहते थे लेकिन उनकी कुछ हरकतों ने पडोसी रियासतों को नाराज कर दिया जिसके कारन तत्कालीन भारत सरकार ने उनका पाकिस्तान मिलन को रोक दिया और उनको उनकी सीमाएं बता दी
*NIA = No Information Available