फाजिल्का जिला पंजाब के जिलों में एक जिला है, और इसका मुख्यालय फाजिल्का है, जिले में 3 तहसील है, 5 खंड या ब्लॉक है और 4 विधान सभा क्षेत्र है और ३१४ गांव है।
फाजिल्का जिला
फाजिल्का जिले का क्षेत्रफल 315000 (हेक्टेयर) है और २०११ की जनगणना के अनुसार फाजिल्का की जनसँख्या लगभग 1,180,483 है और जनसँख्या घनत्व 670 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है, फाजिल्का की साक्षरता 70.70% है, महिला पुरुष अनुपात यहाँ पर 905 है, जिले की जनसँख्या विकासदर २००१ से २०११ के बीच 16.1% रही है।
फाजिल्का जिला भारत में कहाँ पर है
फाजिल्का जिला भारत के राज्यो में उत्तर पश्चिम में स्थित पंजाब राज्य में है, फाजिल्का जिला पंजाब के दक्षिण पश्चिम की तरफ है और इसके उत्तर पश्चिम से लेकर दक्षिण पश्चिम तक पाकिस्तान है और दक्षिण में राजस्थान के जिले है, फाजिल्का 30°40′ उत्तर 74°02′ पूर्व के बीच स्थित है, फाजिल्का की समुद्रतल से ऊंचाई 177 मीटर है, फाजिल्का पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ से 320 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में राष्ट्रिय राजमार्ग 5 पर है और भारत की राजधानी दिल्ली से 400 किलोमीटर उत्तर पश्चिम की तरफ राष्ट्रिय राजमार्ग 9 पर है।
फाजिल्का जिले के पडोसी जिले
फाजिल्का जिले के उत्तर में फिरोजपुर जिला है उत्तर पूर्व में फरीदकोट जिला है, पूर्व में मुक्तसर जिला है, दक्षिण में राजस्थान का गंगानगर जिला और हनुमानगढ़ जिला है ।
Information about Fazilka in Hindi
नाम | फाजिल्का |
---|---|
मुख्यालय | फाजिल्का |
राज्य | पंजाब |
क्षेत्रफल | 315000 (हेक्टेयर) |
जनसंख्या (2011) | 1,180,483 |
पुरुष महिला अनुपात | 905 |
विकास | 16.10% |
साक्षरता दर | 70.70% |
जनसंख्या घनत्व | 670 / किमी 2 (1700 / वर्ग मील) |
ऊंचाई | 177 मीटर (581 फीट) |
अक्षांश और देशांतर | 30°40′ उत्तर 74°02′ पूर्व |
एसटीडी कोड | +91-01638′ |
पिन कोड | 152123 |
तहसील | 3 |
खंड | 5 |
लोकसभा क्षेत्र | 1 |
विधानसभा क्षेत्र | 4 |
रेलवे स्टेशन | फाजिल्का रेलवे स्टेशन |
एयर पोर्ट | श्री गुरु राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अमृतसर |
नदी (ओं) | बीकानेर नहर |
उच्च मार्ग | NH 5, NH 7, NH 9 |
आधिकारिक वेबसाइट | http://fazilka.gov.in |
आरटीओ कोड | PB-22 |
फाजिल्का जिले का नक्शा मानचित्र मैप
फाजिल्का जिले में कितनी तहसील ब्लॉक और उपमंडल है
फाजिल्का जिले में प्रशासनिक विभाजन, उप मंडल 3 है, तालुके जिनको तहसील कहते है, ये जिले में 3 और इनके नाम अबोहर, फाजिल्का, जलालाबाद है और जिले में 5 खंड है जिनको ब्लॉक भी कहते है इनके नाम अबोहर, खुइयन सरवर, फाजिल्का, जलालाबाद, अरनीवाला है ।
फाजिल्का जिले में विधान सभा और लोकसभा की सीटें
फाजिल्का जिले में 4 विधानसभा क्षेत्र है जिनके नाम जलालाबाद, अबोहर, बल्लुआना, फाजिल्का और जिले में एक भी संसदीय क्षेत्र नहीं है ये स्वयं फ़िरोज़पुर संसदीय क्षेत्र में आता है ।
फाजिल्का जिले का इतिहास
फाजिल्का जिले का इतिहास बहुत ही प्राचीन है, और इसका भारत के इतिहास, और विभाजन के समय बहुत महत्वपूर्ण योगदान था, फाजिल्का को सबसे पहले १० दिसंबर १८८५ में नगरपालिका का महत्त्व दिया गया और उसके पहले इसे १८८४ में फिरोजपुर जिले में जोड़ा गया था, यह स्थान भारत पाकिस्तान की सीमा पर है इसलिए इसने त्रासदी भी बहुत देखि है रेडक्लिफ रेखा इसको पाकिस्तान से अलग करती है, २७ जुलाई २०११ को इसको एक स्वतंत्र जिले की मान्यता देदी गयी उसके पहले तक यह फिरोजपुर जिले की सब डिवीज़न थी।