ऊना हिमाचल प्रदेश

ऊना जिला हिमाचल प्रदेश के 12 जिलों में एक जिला है, ऊना मंडी मण्डल का जिला है और इसका मुख्यालय ऊना है, जिले में 5 उपमंडल है, 5 तहसीलें, ५ ही उप तहसीलें 5 उप खंड और 1 लोक सभा क्षेत्र जो की हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के साथ है, ५ विधान सभा क्षेत्र है, 866 ग्राम है और 235 ग्राम पंचायते है।

ऊना जिला

ऊना जिले का क्षेत्रफल १,549 वर्ग किलोमीटर है, और २०११ की जनगणना के अनुसार ऊना की जनसँख्या 5,21,057 और जनसँख्या घनत्व 340/km2 व्यक्ति [प्रति वर्ग किलोमीटर] है, ऊना की साक्षरता 87.23% है, महिला पुरुष अनुपात यहाँ पर 977 महिलाये प्रति १००० पुरुषो पर है, जिले की जनसँख्या विकासदर २००१ से २०११ के बीच 16.24 % रहा है।

ऊना भारत में कहाँ पर है

ऊना जिला भारत के राज्यो में उत्तर की तरफ की अंदर की तरफ स्थित हिमाचल प्रदेश राज्य में है, ऊना जिला हिमाचल प्रदेश के पश्चिमी भाग का जिला है इसीलिए इसमें पश्चिम से दक्षिण तक पंजाब राज्य है, ऊना 31.468°N 76.271°E के बीच स्थित है, ऊना की समुद्रतल से ऊंचाई 369 मीटर है, ऊना शिमला से 179 किलोमीटर उत्तर पश्चिम की तरफ है और देश की राजधानी दिल्ली से ३५० किलोमीटर उत्तर की तरफ ही है।

ऊना के पडोसी जिले

ऊना के उत्तर में काँगड़ा जिला, पूर्व में हमीरपुर जिला है, दक्षिण पूर्व में बिलासपुर जिला है और दक्षिण से पश्चिम तक पंजाब के जिले है जो की रुपनगर जिला और होशिअरपुर जिला है ।

Information about Una in Hindi

नाम ऊना
मुख्यालय ऊना
प्रशासनिक प्रभाग कांगड़ा
राज्य हिमाचल प्रदेश
क्षेत्रफल 1,549 km2 (598 वर्ग मील)
जनसंख्या (2011) 521,057
पुरुष महिला अनुपात 977
विकास 16.24%
साक्षरता दर 87%
जनसंख्या घनत्व 340 / km2 (870 / वर्ग मील)
ऊंचाई 369 मीटर (1,211 फीट)
अक्षांश और देशांतर 31.468°N 76.271°E
एसटीडी कोड 01 9 75 ‘
पिन कोड 174303
संसद के सदस्य 1
विधायक 5
उपखंडों की संख्या 4
तहसील की संख्या 5
गांवों की संख्या 866
रेलवे स्टेशन ऊना रेलवे स्टेशन
बस स्टेशन हाँ
एयर पोर्ट निकटतम घरेलू हवाई अड्डा चंडीगढ़ है और अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा अमृतसर है
डिग्री कॉलेजों की संख्या 5
अंतर कॉलेजों की संख्या 84
प्राथमिक विद्यालय (पूर्व-प्राथमिक को शामिल करना) 507
मध्य विद्यालय 140
अस्पताल 19
नदी (ओं) स्वान नदी
उच्च मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग 22
आधिकारिक वेबसाइट http://hpuna.nic.in/
बैंक 15
प्रसिद्ध नेता (ओं) NA
आरटीओ कोड एचपी -20
स्थानीय परिवहन बस, टैक्सी आदि

ऊना का नक्शा मानचित्र मैप



गूगल मैप द्वारा निर्मित ऊना का मानचित्र, इस नक़्शे में ऊना के महत्वपूर्ण स्थानों को दिखाया ऊना है

ऊना जिले में कितनी तहसील है

ऊना जिले में 5 तहसीलें है जो की भरवेन, इस्सार, जोल, दुलेहर, बिहरूकलां इन 5 तहसीलों को फिर से 5 विकास खंडों उना, अंबा, गगरे, धुंडला (बंगाणा) और हरोली और 5 उप तहसील सैंज और निथार में विभाजित किया है।

ऊना जिले में विधान सभा की सीटें

ऊना जिले में 5 विधान सभा क्षेत्र है जिनके नाम उन, हरोली, गगरेट, कुटलैहड़, चिंतपूर्णी और ये सभी हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा हैं।

ऊना जिले में कितने गांव है

ऊना जिले में 866 गांव है जो कि 235 ग्राम पंचायतों के माध्यम से संचालित किये जाते, ग्राम पंचायतो के ऊपर खंड और उसके ऊपर तहसील होती है, जो की जिले में 5 है और 5 उपभागें है ।

ऊना का इतिहास

ऊना का इतिहास बहुत ही प्राचीन और रोचक है, आज का ऊना जिला कभी एक कस्वा था, फिर तहसील बना फिर उपमंडल और बाद में जिला बनाया गया, वर्तमान का ऊना जिला १ सितंबर १९७२ में बना है, १ नवंबर १९६६ तक ऊना पंजाब के होशियारपुर जिले की एक तहसील था और उसी समय पंजाब राज्य पुनर्गठन किया गया था तो सभी पहाड़ी क्षेत्रो को जिसमे ऊना भी एक था उसे हिमाचल प्रदेश में रखा गया, उस समय ऊना एक तहसील के रूप में काँगड़ा जिले का भाग था ये स्थिति १९७२ तक रही, इसके बाद ऊना को एक जिले का रूप दिया गया।

Comments are closed.