दक्षिण कन्नड़ जिला कर्नाटक

दक्षिण कन्नड़ जो की कर्नाटक के जिलों में एक जिला है, इसका मुख्यालय मैंगलोर है, जिले में 2 उपमंडल है 5 तहसील है, और कुछ विकास खंड या ब्लॉक या मौजा है और 8 विधान सभा क्षेत्र है और 1 लोकसभा क्षेत्र है।

दक्षिण कन्नड़ जिला

दक्षिण कन्नड़ जिले का क्षेत्रफल 4,559 किमी 2 (1,760 वर्ग मील) है और २०११ की जनगणना के अनुसार दक्षिण कन्नड़ की जनसँख्या लगभग 2,083,625 है और जनसँख्या घनत्व 457 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है, दक्षिण कन्नड़ की साक्षरता 88.62% है, महिला पुरुष अनुपात यहाँ पर 1018 है, जिले की जनसँख्या विकासदर २००१ से २०११ के बीच 9.8% रही है।

दक्षिण कन्नड़ जिला भारत में कहाँ पर है

दक्षिण कन्नड़ भारत के राज्यो में दक्षिण पश्चिम में स्थित कर्नाटक राज्य में है, दक्षिण कन्नड़ कर्नाटक के दक्षिणी पश्चिमी भाग में समुद्री सीमा को स्पर्श करता हुआ स्थित है, साथ ही इसके दक्षिण पश्चिम में केरला के जिले है, और दक्षिण कन्नड़ 12°87′ उत्तर 74°88′ पूर्व के बीच स्थित है, दक्षिण कन्नड़ की समुद्रतल से ऊंचाई 1115 मीटर है, दक्षिण कन्नड़ कर्नाटक की राजधानी बैंगलोर जिले से 299 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम की तरफ राष्ट्रिय राजमार्ग 275 और ७५ पर है, और भारत की राजधानी दिल्ली से 2261 किलोमीटर दक्षिण की तरफ राजमार्ग 44 पर है।

दक्षिण कन्नड़ जिले के पडोसी जिले

दक्षिण कन्नड़ जिले के उत्तर में उडुपी जिला है, उत्तर पूर्व में चिकमंगलूर जिला है, पूर्व में हस्सान जिला है, दक्षिण पूर्व में कोडागु जिला है, दक्षिण पश्चिम में केरल का कासरगोड जिला है ।

Information about Dakshina Kannada in Hindi

नाम दक्षिण कन्नड़
मुख्यालय मंगलौर शहर
राज्य कर्नाटक
क्षेत्रफल 4,559 किमी 2 (1,760 वर्ग मील)
जनसंख्या (2011) 2,083,625
पुरुष महिला अनुपात 1018
विकास 9.80%
साक्षरता दर 88.62%
जनसंख्या घनत्व 457 / किमी 2 (1,180 / वर्ग मील)
ऊंचाई 1,115 मीटर (3,658 फीट)
अक्षांश और देशांतर 12.87°N 74.88°E
एसटीडी कोड (+91)-82xx
पिन कोड 5750xx(Mangalore), 574xxx
उपमंडल 2
तहसील 5
खंड 16
लोकसभा क्षेत्र 1
विधानसभा क्षेत्र 8
रेलवे स्टेशन मंगलूरु रेलवे स्टेशन
एयर पोर्ट मंगलुरु अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा
नदी (ओं) गुरपुरा, संभवंती, नेत्रवती नदियां
उच्च मार्ग एन एच 66, एन एच 275, एन एच 73, एन एच 75, एन एच 169
आधिकारिक वेबसाइट http://www.dk.nic.in/ereps.html
आरटीओ कोड KA 19, KA 21, KA 62

दक्षिण कन्नड़ जिले का नक्शा मानचित्र मैप

दक्षिण कन्नड़ जिले में कितनी तहसील ब्लॉक और उपमंडल है

दक्षिण कन्नड़ जिले में २ उपमंडल है जिनके नाम मैंगलोर और पुत्तूर है 5 तेहसीलें या तालुका है, जिनके नाम मैंगलोर, सुलिया, पुत्तूर, बेलथंगड़ी, बंतवाल है, यहाँ पर कितने विकास खंड है इनकी जानकारी नहीं है, अगर आपको किसी प्रामाणिक श्रोत से मिले तो अवश्य बताये।

दक्षिण कन्नड़ जिले में विधान सभा और लोकसभा की सीटें

दक्षिण कन्नड़ जिले में 8 विधानसभा क्षेत्र है जिनके नाम मूडबिद्री, मंगलुरु सिटी उत्तर, मंगलूरु साउथ, मंगलुरु, बन्तवाल, बेलथांगडी, पुत्तूर, सलिया और 1 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र है जो की दक्षिण कन्नड़ है।

दक्षिण कन्नड़ जिले का इतिहास

दक्षिण कन्नड़ का इतिहास, १८६० से पहले दक्षिण कन्नड़ जिस जिले का भाग था उसे कनारा जिला कहते है, और ये एकमात्र जिला था मद्रास रियासत का, १८६० में अंग्रेजो ने इस जिले को दो भागो में बाँट दिया जो की उत्तर कनारा और दक्षिण कनारा जिले बन गए, ये जिले पहले मंदरस प्रेसीडेंसी में थे परन्तु कुछ समय बाद बॉम्बे प्रेसीडेंसी में आ गे थे, इसी प्रकार इ कुन्दपुर तहसील पहले उत्तर कनारा में था जो की बाद में दक्षिण कनारा में आ गया था, जब १९५६ में राज्य का पुनर्गठन हुआ तो दक्षिण कन्नड़ मैसूर राज्य में चला गया वही वर्तमान का कर्नाटक राज्य है, १५ अगस्त १९९७ को दक्षिण कन्नड़ से एक तालुका निकला और उडुपी जिला बना दिया गया।

Comments are closed.