कटक जो की उड़ीसा के जिलों में एक जिला है, इसका मुख्यालय कटक है, जिले में 1 उपमंडल है 12 तहसीलें है, और १० विधान सभा क्षेत्र है, और 1 लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है।
कटक जिला
कटक जिले का क्षेत्रफल 3,932 किमी 2 (1,518 वर्ग मील) है और २०११ की दशवार्षिक जनगणना के अनुसार कटक जिले की जनसँख्या लगभग 2,618,708 है और जनसँख्या घनत्व लगभग 666 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है, कटक की साक्षरता ८४.२५% है, महिला पुरुष अनुपात यहाँ पर 955 है, जिले की जनसँख्या विकासदर २००१ से २०११ के बीच 11.86% रही है।
कटक जिला भारत में कहाँ पर है
कटक भारत के राज्यो में पूर्व में स्थित उड़ीसा राज्य में है, कटक उड़ीसा के पूर्वी भाग में अंदर की तरफ स्थित है कटक की समुद्रतल से ऊंचाई 36 मीटर है और इसके अक्षांश और देशांतर 20.46° N, 85.83° E, और कटक उड़ीसा की राजधानी भुबनेश्वर जो की खोरधा जिले के अंतर्गत आता से लगभग 27 किलोमीटर उत्तर पूर्व की तरफ राष्ट्रिय राज मार्ग 16 पर स्थित है, और भारत की राजधानी दिल्ली से 1700 किलोमीटर दक्षिण पूर्व की तरफ राष्ट्रिय राजमार्ग १९ और २० पर है।
कटक जिले के पडोसी जिले
कटक जिले के उत्तर में क्रमशः अंगुल जिला है, ढेन्कानाल जिला और जाजपुर जिला है, पूर्व में क्रमशः केंद्रपाड़ा जिला और जगतसिंहपुर जिला है, दक्षिण में पूरी जिला और खरोधा जिला है, और पश्चिम में नयागढ़ जिला और बोध जिला है।
Information about Cuttack in Hindi
नाम | कटक |
---|---|
मुख्यालय | कटक |
राज्य | ओडिशा |
क्षेत्रफल | 3,932 किमी 2 (1,518 वर्ग मील) |
जनसंख्या (2011) | 2,618,708 |
पुरुष महिला अनुपात | 955 |
विकास | 11.86% |
साक्षरता दर | 84.25% |
जनसंख्या घनत्व | 666 / किमी 2 (1720 / वर्ग मील) |
भाषाएँ | उड़िया, अंग्रेजी |
ऊंचाई | 36 मीटर (118 फुट) |
अक्षांश और देशांतर | 20.46° N, 85.83° E |
एसटीडी कोड | (+91)0671 |
पिन कोड | 754 xxx |
उप मंडल | 3 |
ब्लॉक | 15 |
तहसील | 12 |
लोकसभा क्षेत्र | 1 |
विधानसभा क्षेत्र | 10 |
रेलवे स्टेशन | कटक जंक्शन रेलवे स्टेशन |
एयर पोर्ट | बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, भुवनेश्वर |
नदी (ओं) | महानदी |
उच्च मार्ग | एनएच -16, एनएच -19, एनएच -20 |
दिल्ली से दूरी | 1700 km |
भुवनेश्वर से दूरी | 27 km |
आधिकारिक वेबसाइट | http://ordistricts.nic.in/district_home.php?did=ctc |
आरटीओ कोड | OD-05 |
कटक जिले का नक्शा मानचित्र मैप
कटक जिले में कितनी तहसील ब्लॉक और उपमंडल है
कटक जिले में कटक जिले में 1 उप मंडल है जिसका नाम कटक है और 15 ब्लॉक है इनके नाम बैंकी, कटक, नियाली, बिक्रीपुर, चौधवार, महांगा, किशननगर, आठगढ़, बारम्बा, नारसिंगपुर, टिगीरिया, बंगाला, कंटापदा, निशीचिकाईली और दमपदा है और बारह तहसीलें है जिनके नाम भी अथगढ़, बांकी, कटक सदर, बांकी-डम्पर, बारम्बा, बैरंग, कंटापारा, महन्गा, नर्सिंघ्पुर, नियलि, निश्चिंतकोइली, सलीपुर, टांगी-चौद्वार, तिगिरिअ है ।
कटक जिले में विधान सभा और लोकसभा की सीटें
कटक जिले में दस विधानसभा क्षेत्र है, इन क्षेत्रो के नाम बारम्बा, बांकी, अठगढ़, बरबटी-कटक, चौद्वार -कटक, नियाली, कटक सदर, सलीपुर, महन्गा है और 1 लोक सभा सभा क्षेत्र है जिसका नाम कटक है।
कटक जिले का इतिहास
कटक जिले का इतिहास बहुत ही अद्भुत है, किसी समय में ये ओडिशा की राजधानी हुआ करती थी कटक का मतलब होता है किला जो की यहाँ के बने प्रसिद्द किले बाराबाती किले के कारण रखा गया था, यहाँ पर चाँदी का काम होता है जिसे अभी हाल ही में १००० वर्ष पुरे हुए है इसीलिए इस जिले को मिलेनियम नगर या चाँदी नगर भी कहा जाता है, इस नगर पर केसरी राजवंश के राजा निरुपा केसरी ने ९८९ में राज्य किया था उनके बाद १२११ ईस्वी में गंगा राजवंश ने राज्य किया १४३४ से १५४१ तक सूर्यवंशी गजपति राजवंश ने राज्य किया, राजा मुकुंद देव यहाँ के अंतिम हिन्दू राजा थे उसके बाद यहाँ मुग़ल आ गए फिर १७५० में इस भूभाग को मराठो ने मुग़ले से मुक्त करवा लिया था, लेकिन १८०३ में मराठो के कमजोर होते ही इस भूभाग को अंग्रेजो ने हथिया लिया और ये भूभाग उनके पास १९४७ तक बना रहा, इसके बाद यह भूभाग भारत गणराज्य के अंतर्गत आ गया था।