चांगलांग जो की अरुणाचल प्रदेश के जिलों में एक जिला है, इसका मुख्यालय चांगलांग है, जिले में 4 उपमंडल है 7 तहसीलें है, 7 ब्लॉक, और 5 विधान सभा क्षेत्र है, और 1 लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है।
चांगलांग जिला
चांगलांग जिले का क्षेत्रफल 4,662 किमी 2 (1,800 वर्ग मील) है और २०११ की दशवार्षिक जनगणना के अनुसार चांगलांग जिले की जनसँख्या लगभग 147,951 है और जनसँख्या घनत्व लगभग 32 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है, चांगलांग की साक्षरता 61.9% है, महिला पुरुष अनुपात यहाँ पर 914 है, जिले की जनसँख्या विकासदर २००१ से २०११ के बीच 17.97% रही है।
चांगलांग जिला भारत में कहाँ पर है
चांगलांग भारत के राज्यो में पूर्व में स्थित अरुणाचल प्रदेश राज्य में है, चांगलांग अरुणाचल प्रदेश के दक्षिण पूर्वी भाग में स्थित है इसके उत्तर पश्चिम में असम के जिले है और उत्तर पूर्व से दक्षिण पश्चिम तक म्यांमार है, चांगलांग की समुद्रतल से ऊंचाई २०० मीटर से ४५०० मीटर है और इसके अक्षांश और देशांतर 27.04° N, 95.44° E, और चांगलांग अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर जिले से लगभग 346 किलोमीटर उत्तर पूर्व की तरफ राष्ट्रिय राज मार्ग 15 पर स्थित है, और भारत की राजधानी दिल्ली से 2469 किलोमीटर दक्षिण पूर्व की तरफ राष्ट्रिय राजमार्ग 27 पर है।
चांगलांग जिले के पडोसी जिले
चांगलांग जिले के उत्तर पूर्व से दक्षिण पश्चिम म्यांमार देश है जबकि दक्षिण पश्चिम में तिरप जिला है फिर पश्चिम में असम का तिन्सुकीआ जिला है और उत्तर पश्चिम में नामसे जिला है, उत्तर में लोहित जिला है इसके बाद अन्जाव जिला है ।
Information about Changlang in Hindi
नाम | चांगलांग |
---|---|
मुख्यालय | चांगलांग |
राज्य | अरुणाचल प्रदेश |
क्षेत्रफल | 4,662 किमी 2 (1,800 वर्ग मील) |
जनसंख्या (2011) | 147,951 |
पुरुष महिला अनुपात | 914 |
विकास | 17.97% |
साक्षरता दर | 61.90% |
जनसंख्या घनत्व | 32 / किमी 2 (83 / वर्ग मील) |
भाषाएँ | मोनपा, मिजी, अका, शेरदुकपेन, अपतानी, अदी, हिल मिरी |
ऊंचाई | 200 – 4500 मीटर |
अक्षांश और देशांतर | 27.04° N, 95.44° E |
एसटीडी कोड | (+91)03808 |
पिन कोड | 792120 |
उप मंडल | 4 |
ब्लॉक | 7 |
लोकसभा क्षेत्र | 1 |
विधानसभा क्षेत्र | 5 |
रेलवे स्टेशन | मार्गरीटा रेलवे स्टेशन, असम [46 किमी] और तिनसुकिया रेलवे स्टेशन, असम [96 किलोमीटर] |
एयर पोर्ट | मोहनबाड़ी, डिब्रूगढ़, असम |
नदी (ओं) | नोआ-देहिंग, नमचिक और तिरप नदिया |
उच्च मार्ग | एनएच – 15, एनएच – 27 |
दिल्ली से दूरी | 2469 km |
ईटानगर से दूरी | 346 km |
आधिकारिक वेबसाइट | http://changlang.nic.in |
आरटीओ कोड | AR-16 |
चांगलांग जिले का नक्शा मानचित्र मैप
चांगलांग जिले में कितनी तहसील ब्लॉक और उपमंडल है
चांगलांग जिले में 4 उप मंडल है जिनके नाम चांगलांग, मियाओ, जयरामपुर, बोरडुसा है, और जिले में 7 ब्लॉक है और साथ ही 7 तहसीलें भी है जिनके नाम भी लगभग एक ही जैसे है ऐसा हमारा अनुमान है, इनके नाम है चंगलांग, खिमियांग, खगम, नम्पोंग, मानमाओ, बोरडुसा, दीयुन ।
चांगलांग जिले में विधान सभा और लोकसभा की सीटें
चांगलांग जिले में 5 विधानसभा क्षेत्र है, जिनके नाम बोर्दुम्सा-दीयुन, मियाओ (एसटी), नम्पोंग (एसटी), चंगलांग साउथ (एसटी), चंगलांग नॉर्थ (एसटी) है और ये जिला 1 लोक सभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है जिसका नाम अरुणाचल पूर्व लोकसभा क्षेत्र है।
चांगलांग जिले का इतिहास
चांगलांग जिले का इतिहास ज्यादा पुराना नहीं है, क्युकी इस जिले को १४ नवंबर १९८७ को तिराप जिले से निकालकर बनाया गया था यह जिला अरुणाचल प्रदेश का दूसरा सर्वाधिक जनसंख्या वाला जिला है।