बैतूल जिला मध्य प्रदेश के जिलों में एक जिला है, बैतूल जिला, नरमदपुरम मंडल के अंतर्गत आता है और इसका मुख्यालय बैतूल में है, जिले में 4 उपमंडल है, 10 ब्लॉक है, 8 तहसील है और 5 विधान सभा क्षेत्र जो की बैतूल संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आती है, 1341 ग्राम है और 556 ग्राम पंचायते भी है ।
बैतूल जिला
बैतूल जिले का क्षेत्रफल 10043 वर्ग किलोमीटर है, और २०११ की जनगणना के अनुसार बैतूल की जनसँख्या 1,575,247 और जनसँख्या घनत्व 156/km2 व्यक्ति [प्रति वर्ग किलोमीटर] है, बैतूल की साक्षरता 70.14% है, महिला पुरुष अनुपात यहाँ पर 970 महिलाये प्रति १००० पुरुषो पर है, जिले की जनसँख्या विकासदर २००१ से २०११ के बीच 6.85 % रहा है।
बैतूल जिला भारत में कहाँ पर है
बैतूल जिला भारत के राज्यो में एकदम मध्य में स्थित मध्य प्रदेश राज्य में है, बैतूल जिला मध्य प्रदेश के दक्षिण भाग में है, इसका दक्षिण का भाग महाराष्ट्र राज्य की सीमाओं से मिलता है, बैतूल 22°07′ उत्तर ७८°९३′ पूर्व के बीच स्थित है, बैतूल की समुद्रतल से ऊंचाई 658 मीटर है, बैतूल भोपाल से 179 किलोमीटर दक्षिण पूर्व की तरफ प्रादेशिक राजमार्ग 46 पर है और भारत की राजधानी दिल्ली से 1091 किलोमीटर दक्षिण पूर्व की तरफ राष्ट्रिय राजमार्ग 44 पर है।
बैतूल जिले के पडोसी जिले
बैतूल के उत्तर में होशंगाबाद जिला है, पूर्व में छिंदवाड़ा जिला है, दक्षिण में महाराष्ट्र के जिले है जो की अमरावती जिला है, पश्चिम में पूर्वी निमाड़ जिला है, और उत्तर पश्चिम में हरदा जिला है।
Information about Betul in Hindi
नाम | बैतूल |
---|---|
मुख्यालय | बैतूल |
प्रशासनिक प्रभाग | नर्मदपुरम डिवीजन |
राज्य | मध्य प्रदेश |
क्षेत्रफल | 10,043 किमी 2 (3,878 वर्ग मील) |
जनसंख्या (2011) | 1,575,247 |
पुरुष महिला अनुपात | 970 |
विकास | 6.85% |
साक्षरता दर | 70.14% |
जनसंख्या घनत्व | 156 / किमी 2 (399 / वर्ग मील) |
ऊंचाई | 658 मी (2,159 फीट) |
अक्षांश और देशांतर | 21.90° उत्तर 77.90° पूर्व |
एसटीडी कोड | 07141′ |
पिन कोड | 460001 |
संसद के सदस्य | 1 |
विधायक | 5 |
उपमंडल | 4 |
तहसील | 8 |
खंडों की संख्या | 10 |
गांवों की संख्या | 1341 |
रेलवे स्टेशन | बैतुल रेलवे स्टेशन |
बस स्टेशन | हाँ |
एयर पोर्ट | भोपाल हवाई अड्डा |
डिग्री कॉलेजों की संख्या | 72 |
उच्चतर माध्यमिक विद्यालय | NIA |
हायस्कूल | NIA |
प्राथमिक विद्यालय (पूर्व-प्राथमिक को शामिल करना) | NIA |
मध्य विद्यालय | NIA |
अस्पताल | NIA |
नदी (ओं) | ताप्ती नदी |
उच्च मार्ग | एनएच 44 |
आधिकारिक वेबसाइट | http://betul.nic.in/ |
बैंक | NIA |
प्रसिद्ध नेता (ओं) | NIA |
आरटीओ कोड | MP-48 |
स्थानीय परिवहन | बस, टैक्सी आदि |
बैतूल जिले का नक्शा मानचित्र मैप
गूगल मैप द्वारा निर्मित बैतूल का मानचित्र, इस नक़्शे में बैतूल के महत्वपूर्ण स्थानों को दिखाया है
बैतूल जिले में कितनी तहसील ब्लॉक और उपमंडल है
बैतूल जिले में प्रशासनिक विभाजन उपमंडल, ब्लॉक और तहसील में किया गया है, इनके मुख्य अधिकारी SDM BDO और तहसीलदार होते है, बैतूल जिले में 4 उपमंडल है बैतूल, मुलताई, भैंसड़ी, शाहपुर, जिले में 8 तहसीलें है बैतूल, मुलताई, भैंसड़ी, शाहपुर, घोड़ाडोंगरी, आठनेर, अमला, चिचोली तथा 10 ब्लॉक है बैतूल, मुलताई, भैंसड़ी, शाहपुर, घोड़ाडोंगरी, आठनेर, अमला, चिचोली, प्रभात पत्तन, भीमपुर ।
बैतूल जिले में विधान सभा और लोकसभा की सीटें
बैतूल जिले में 5 विधानसभा क्षेत्र है बैतूल, मुलताई, भैंसड़ी, शाहपुर, घोड़ाडोंगरी, और अमला और ये सभी विधान सभा सीट बैतूल संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आते है।
बैतूल जिले में कितने गांव है
बैतूल जिले में 556 ग्राम पंचायतों के अंदर आने वाले 1341 गांव है .
बैतूल जिले का इतिहास
बैतूल का इतिहास ईसा पूर्व से ही अस्तित्व में आ गया था, जैसा की कई ऐतिहासिक श्रोतो से पता चलता है, 130-161 ईसा पूर्व के समय ताप्ती नदी का क्षेत्र गोंड राजा, कोण्डाली के अधीन रहा और बदनूर से 4 मील पूर्व में स्थित खेडला पर जयपाल का शासन था। खेडला काफी लंबे समय तक महत्वपूर्ण प्रशासनिक केन्द्र रहा। मुल्य राजा स्वामी रचित ‘’ विवेक सिंधु ‘’ से ज्ञात होता है। 1398 ईसा पूर्व में इस भूभाग पर नरसिंगराय का शासन था।
अकबर के शासनकाल में सन् 1560 के पश्चात खेडला जिले का प्रमुख केन्द्र रहा, जिसमें छिंदवाडा का दक्षिण भाग शामिल था। पश्चात सन् 1743 में रघुजी भांसले राज्य के अंतर्गत गोंड राजा ईल को सहायक नियुक्त किया गया। मुख्यालय बैतूल बाजार किया गया सीतावालदी युद्ध के बाद सन् 1818 में नागपुर संघ में मिलाया गया। 1826 में ब्रिटिश संघ से मिला दिया गया।
सन् 1822 के पश्चात मुख्यालय बैतूल के रूप में जाना जाने लगा वर्तमान में यह नर्मदापुरम संभाग का महत्तपूर्ण जिला माना जाता है, जब मध्य प्रदेश राज्य का गत १ नवंबर १९५६ में हुआ तो बैतूल भी मध्य प्रदेश में सम्मिलित ही गया और आज के स्वरूप में है।
*NIA = No Information Available