बेलगाम जो की कर्नाटक के जिलों में एक जिला है, इसका मुख्यालय बेलगाम ही है और यह बेलगाम मंडल के अंतर्गत आता है, जिले में 3 उपमंडल है 10 तहसील है, और 20 विकास खंड या ब्लॉक या मौजा है और 18 विधान सभा क्षेत्र है और 3 लोकसभा क्षेत्र है।
बेलगाम जिला
बेलगाम जिले का क्षेत्रफल 13,415 किमी 2 (5,180 वर्ग मील) है और २०११ की जनगणना के अनुसार बेलगाम की जनसँख्या लगभग 4,778,439 है और जनसँख्या घनत्व 356 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है, बेलगाम की साक्षरता 73.94% है, महिला पुरुष अनुपात यहाँ पर 969 है, जिले की जनसँख्या विकासदर २००१ से २०११ के बीच 13.38% रही है।
बेलगाम जिला भारत में कहाँ पर है
बेलगाम भारत के राज्यो में दक्षिण पश्चिम में स्थित कर्नाटक राज्य में है, बेलगाम कर्नाटक के उत्तर पश्चिमी भाग में स्थित है और इसका दक्षिण पश्चिमी भाग गोवा से और पश्चिम से उत्तर पश्चिमी भाग महाराष्ट्र की सीमाओं को स्पर्श करता है, और बेलगाम 15°85′ उत्तर 74°55′ पूर्व के बीच स्थित है, बेलगाम की समुद्रतल से ऊंचाई 784 मीटर है, बेलगाम, कर्नाटक की राजधानी बैंगलोर जिले से 505 किलोमीटर उत्तर पश्चिम की तरफ राष्ट्रिय राजमार्ग ४८ और ५० पर है, और भारत की राजधानी दिल्ली से 1773 किलोमीटर दक्षिण की राष्ट्रिय राजमार्ग ४४ पर है।
बेलगाम जिले के पडोसी जिले
बेलगाम जिले के पश्चिम से उत्तर में महाराष्ट्र के जिलें है जो की सिंधुदुर्ग जिला, कोल्हापुर जिला और सांगली जिला है, उत्तर पूर्व में विजयपुर जिला है, पूर्व में बागलकोट जिला है, दक्षिण पूर्व गदग जिला है, दक्षिण में धारवाड़ जिला और उत्तर कन्नड़ जिला है, दक्षिण पश्चिम में गोवा के जिलें है जो की उत्तरी गोवा जिला है।
Information about Belgaum in Hindi
| नाम | बेलगाम |
|---|---|
| मुख्यालय | बेलगाम |
| राज्य | कर्नाटक |
| क्षेत्रफल | 13,415 किमी 2 (5,180 वर्ग मील) |
| जनसंख्या (2011) | 4,778,439 |
| पुरुष महिला अनुपात | 969 |
| विकास | 13.38% |
| साक्षरता दर | 73.94% |
| जनसंख्या घनत्व | 356 / किमी 2 (920 / वर्ग मील) |
| ऊंचाई | 784 मीटर (2,572 फीट) |
| अक्षांश और देशांतर | 15°85′ उत्तर 74°55′ पूर्व |
| एसटीडी कोड | (+91)-831 |
| पिन कोड | 590001 to 590020 |
| उपमंडल | 3 |
| तहसील | 10 |
| खंड | 20 |
| लोकसभा क्षेत्र | 3 |
| विधानसभा क्षेत्र | 18 |
| रेलवे स्टेशन | बेलगावी रेलवे स्टेशन |
| एयर पोर्ट | बेलगाम हवाई अड्डा |
| नदी (ओं) | कृष्णा, मालाप्रभा, घटप्रभा, मार्कंडेय, महादई, हिरानीकेही, वेदगंगा और दुधगंगा |
| उच्च मार्ग | एनएच 48, एनएच 50 |
| आधिकारिक वेबसाइट | http://belgaum.nic.in/english/index.html |
| आरटीओ कोड | बेलागवी केए -22, चिक्डी केए -23, बैलहॉन्गल केए -24, गोकक केए -49 |
बेलगाम जिले का नक्शा मानचित्र मैप
बेलगाम जिले में कितनी तहसील ब्लॉक और उपमंडल है
बेलगाम जिले में 3 उपमंडल है जिनके नाम बेलागवी, बैयलगंगल, चिककोड़ी 20 विकास खंड है इनके नाम और संख्या ज्ञात नहीं है क्युकी हमे कोई प्रामाणिक श्रोत नहीं मिला जिससे हम उनको अपडेट नहीं कर सकते है, लेकिन जिले की प्रामाणिक वेबसाइट से हमे तालुके यानि की तहसील की जानकारी मिली जो की 10 है अथनि, बैलहोंगल, बेलगावी, चिक्कोड़ी, गोकक, हुक्केरी, खानपुर, रायबाग, रामदुर्ग, सौदत्ती ।
बेलगाम जिले में विधान सभा और लोकसभा की सीटें
बेलगाम जिले में 18 विधानसभा क्षेत्र है जिनके नाम निप्पानी, चिक्कोडि-सदलगा, आथानी, कागावाड़, कुदाची, रायबैग, हुक्क्री, अरभवी, गोकक, यमकनमड़दी, बेलागवी यूटीतर, बेलागी दक्षहिन, बेलागवी ग्रामीण, खन्नापुर, कितुर, बैलंगल, सऊन्तति येलम्मा, रामदुर्ग है और 3 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र है जिनके नाम चिकोडी, बेलागवी, उत्तर कन्नड़ है।
बेलगाम जिले का इतिहास
बेलगाम का इतिहास, सबसे पहले इसके नाम पर प्रकाश डालते है इसका प्राचीन नाम वेणुग्राम था जो की यहाँ पर बंसो के जंगल होने के कारण पड़ा और इसको मलनद प्रदेश भी कहते है और यह कदम्बा राजाओ की राजधानी हुआ करती थी