अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह भारत के राज्यों में एक केन्द्र शासित प्रदेश है। ये बंगाल की खाड़ी के दक्षिण में हिन्द महासागर में स्थित है, भौगोलिक दृष्टि से दक्षिण पूर्व एशिया का हिस्सा है। अण्डमान और निकोबार द्वीप समूह लगभग 572 छोटे बड़े द्वीपों से मिलकर बना है जिनमें से सिर्फ कुछ ही द्वीपों पर लोग रहते हैं। इसकी राजधानी पोर्ट ब्लेयर है।
अंग्रेजी सरकार द्वारा भारत के स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों पर किए गए अत्याचारों की मूक गवाह सेलुलर जेल की नींव सन 1897 में रखी गई थी। इस जेल के अंदर 694 कोठरियां हैं। हिन्द महासागर में बसा निर्मल और शांत अण्डमान पर्यटकों के मन को असीम आनंद की अनुभूति कराता भारत का एक लोकप्रिय द्वीप समूह है।
अण्डमान और निकोबार की राजधानी पोर्ट ब्लेयर है जो सबसे बड़ा शहर है। 2011 की भारत की जनगणना के अनुसार यहाँ की जनसंख्या 379,944 है।जिसमें 202,330 (53.25%) पुरुष तथा 177,614 (46.75%) महिला है। लिेगानुपात प्रति 1,000 पुरूषोंं में में 878 महिला है। केवल 10% आबादी हीं निकोबार द्वीप में रहती है तथा पूरे क्षेत्र का कुल भूमि क्षेत्र लगभग 8249 किमी² या 2508 वर्ग मील है।
अण्डमान और निकोबार के नाम का इतिहास
अण्डमान शब्द मलय भाषा के शब्द हांदुमन से आया है जो हिन्दू देवता हनुमान के नाम का परिवर्तित रूप है। निकोबार शब्द भी इसी भाषा से लिया गया है जिसका अर्थ होता है नग्न लोगों की भूमि।
अण्डमान और निकोबार के महत्वपूर्ण तथ्य
राज्य | अण्डमान और निकोबार |
---|---|
उपराज्यपाल | एडमिरल डीके जोशी (सेवानिवृत्त) |
द्वीपों की संख्या | 572 |
आधिकारिक वेबसाइट | https://www.andaman.gov.in/ |
स्थापना का दिन | 1 नवंबर 1956 |
क्षेत्रफल | 8,249 वर्ग किमी |
घनत्व | 46 प्रति वर्ग किमी |
जनसंख्या (2011) | 380,581 |
पुरुषों की जनसंख्या (2011) | 202,871 |
महिलाओं की जनसंख्या (2011) | 177,710 |
जिले | 3 |
राजधानी | पोर्ट ब्लेयर |
उच्च न्यायलय | कोलकाता उच्च न्यायालय |
जनसँख्या में स्थान [भारत में ] | |
क्षेत्रफल में स्थान [भारत में ] | |
धर्म | हिंदू धर्म, ईसाई धर्म, इस्लाम |
नदियाँ | हुगली, कलपोंग |
वन एवं राष्ट्रीय उद्यान | लिटिल निकोबार वन्यजीव अभयारण्य, लैंडफॉल आइलैंड वन्यजीव अभयारण्य |
भाषाएँ | बंगाली, हिंदी, तमिल, मलयालम, निकोबारी, तेलुगू |
पड़ोसी राज्य | तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और केरल |
राजकीय पशु | दुगोंग |
राजकीय पक्षी | लकड़ी कबूतर |
राजकीय वृक्ष | अंडमान पड़ौक |
राजकीय फूल | पलास |
राजकीय नृत्य | |
राजकीय खेल | |
नेट राज्य घरेलू उत्पाद (2011) | 76883 |
साक्षरता दर (2011) | 77.65% |
1000 पुरुषों पर महिलायें | 878 |
सदन व्यवस्था | द्वीप समूह |
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र | 0 |
विधान परिषद् सीटे | |
संसदीय निर्वाचन क्षेत्र | श्री कुलदीप राय शर्मा(INC) |
राज्य सभा सीटे |
अण्डमान और निकोबार का नक्शा
अण्डमान और निकोबार का गूगल द्वारा बनाया गया नक्शा
अंडमान और निकोबार जनजातियाँ
अंदमान निकोबार में मुख्य रूप से पांच जनजातीय है, जिनके नाम कुछ इस प्रकार से है [१] निकोबारी [२] ओंगी [३ ] जारवा [४ ] महान अण्डमानी [५] शॉम्पनी, ये सभी जनजातीय बाहरी दुनिया के सम्पर्क से दूर रहते है।
अंडमान निकोबार में कितने द्वीप है
अंडमान निकोबार में कितने द्वीप है, यह एक जानकारी पूर्ण प्रश्न है, जानकारी के अनुसार अंडमान निकोबार में ५७२ द्वीप है लेकिन इनमे से कुछ ही द्वीपों पर मनुस्य के निवास है, अभी हाल ही में भारत के प्रधान मंत्री सी नरेंद्र मोदी जी द्वारा रास द्वीप का नाम सुभास चंद्र बोस किया गया है।
अंडमान निकोबार की संस्कृति
यहाँ पर अभी भी संयुक्त परिवार प्रथा प्रचलित है जिसे तुहें कहते है, ज्यादातर लोग इसी प्रथा का पालन करते है, यह लोग अपना विशेष नृत्य अपने उतसवो में करते है, अभी भी यह स्त्री पुरुष एक साथ नृत्य नहीं करते है, यहाँ का पहनावा एकदम सादा है।
अंडमान निकोबार की राजधानी
अंडमान निकोबार की राजधानी पोर्ट ब्लेयर है, जो की बहुत समृद है, यहाँ पर बहुत से दर्शनीय स्थल है।