विश्व के 10 सबसे बड़े द्वीपसमूह

क्रम संख्या द्वीप का नाम द्वीप के बारे में क्षेत्रफल कहा स्थित है जातीय समूह
1 मलय द्वीपसमूह इस द्वीपसमूह को मलय वर्ल्ड, इंडो-आस्ट्रेलियाई द्वीपसमूह, ईस्ट इंडीज, नुसंतारा और मसाले का द्वीप के नाम से भी जाना जाता है। क्षेत्रफल के लिहाज़ से यह विश्व का सबसे बड़ा द्वीपसमूह है और इस द्वीपसमूह में 25,000 द्वीप हैं। 2,000,000 वर्ग किलोमीटर (770,000 वर्ग मील) हिंदी / प्रशांत महासागर मुख्य रूप से ऑस्ट्रोनेसियन , नेग्रिटो, पापुउंस और मेलानेशियन, प्रवासी चीनी, प्रवासी भारतीय
2 आर्कटिक द्वीपसमूह     यह आर्कटिक द्वीपसमूह के नाम से भी जाना जाता है। यह क्षेत्रफल के हिसाब से विश्व का दूसरा सबसे बड़ा द्वीपसमूह है और इस द्वीपसमूह में 36, 563 द्वीप हैं। 1,424,500 वर्ग किलोमीटर  (550,000 वर्ग मील) आर्कटिक महासागर NA
3  न्यू गिनिया द्वीपसमूह   ऑस्ट्रेलिया के उत्तर में स्थित विश्व का तीसरा सबसे बड़ा द्वीपसमूह है। 7, 86,000 वर्ग किलोमीटर  पापुअन और ऑस्ट्रोनेशियाई
4 जापानी द्वीपसमूह यह ज्वालामुखीय द्वीपसमूह है और क्षेत्रफल के हिसाब से विश्व का  चौथा सबसे बड़ा द्वीपसमूह है। इस द्वीपसमूह में 6,852 द्वीप हैं। 377,944 वर्ग किलोमीटर   प्रशांत महासागर NA
5 ब्रिटिश द्वीप यह क्षेत्रफल के हिसाब से विश्व का पांचवां सबसे बड़ा द्वीपसमूह है और इस द्वीपसमूह में 5000 से अधिक द्वीप हैं। ग्रेट ब्रिटेन और आयरलैंड इसी द्वीप समूह का हिस्सा हैं। 315,134 वर्ग किलोमीटर   अटलांटिक महासागर NA
6 न्यूजीलैंड     यह विश्व का बारहवां सबसे बड़ा द्वीप है और छठा द्वीपसमूह है। 268,021 वर्ग किलोमीटर   प्रशांत महासागर NA
7 एंटिल्स                 यह द्वीपसमूह कैरेबियन सागर के दक्षिण-पश्चिम, मेक्सिको की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम और अटलांटिक महासागर के उत्तर-पूर्व में स्थित विश्व का सातवां सबसे बड़ा द्वीपसमूह है। 210,000 वर्ग किलोमीटर  कैरिबियन सागर NA
8 नोवाया ज़ेमल्या “यह द्वीपसमूह उत्तरी रूस के आर्कटिक में स्थित विश्व का आठवाँ सबसे बड़ा द्वीपसमूह है। यह दो प्रमुख द्वीपों सेवेर्नी (उत्तरी) और यूझनी (दक्षिणी) से मिलकर बना है जिन्हें संकीर्ण मटोच्किन जलडमरूमध्य पृथक करता है। 90,650 वर्ग किलोमीटर   आर्कटिक महासागर NA
9 स्वालबार्ड             आर्कटिक महासागर में स्थित एक द्वीप समूह है जिसे नार्वेजियन द्वीपसमूह भी कहते हैं। 61,022 वर्ग किलोमीटर आर्कटिक महासागर NA
10 सेवेर्नाया ज़ेमल्या यह रूसी आर्कटिक महासागर में स्थित विश्व का दसवां सबसे बड़ा द्वीपसमूह है। इसे  1913 में खोजा गया था और 1933 में विश्व मानचित्र में शामिल किया गया, इस प्रकार अब तक का  यह पृथ्वी पर ढूँढा गया अंतिम द्वीपसमूह है। 37,000 वर्ग किलोमीटर   आर्कटिक महासागर NA

Comments are closed.