गोंदिया जिला महाराष्ट्र

गोंदिया जिला महाराष्ट्र के जिलों में एक जिला है, गोंदिया जिला, यह महाराष्ट्र के नागपुर मंडल के अंतर्गत आता है, इसका मुख्यालय गोंदिया है, जिले में कुछ वित्त विभाग है 8 तहसीलें है, 4 उपमंडल है और 4 विधान सभा क्षेत्र जो की भंडारा-गोंदीआं संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आती है, 954 ग्राम है और 556 ग्राम पंचायते भी है।

गोंदियाजिला

गोंदिया जिले का क्षेत्रफल 4843 वर्ग किलोमीटर है और २०११ की जनगणना के अनुसार गोंदिया की जनसँख्या लगभग 1,200,151 है और जनसँख्या घनत्व 253 व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर है, गोंदिया की साक्षरता 85.41% है, महिला पुरुष अनुपात यहाँ पर 1005 है, जिले की जनसँख्या विकासदर २००१ से २०११ के बीच 10.13% रही है।

गोंदिया जिला भारत में कहाँ पर है

गोंदिया जिला भारत के राज्यो में दक्षिण पश्चिम में स्थित महाराष्ट्र राज्य में है, गोंदिया जिला महाराष्ट्र के पूर्वी भाग की तरफ है, इसके पूर्वी भाग में छत्तीसगढ़ के जिले है और उत्तर में मध्य प्रदेश के जिले है, गोंदिया 21°27′ उत्तर 80°11′ पूर्व के बीच स्थित है, गोंदिया की समुद्रतल से ऊंचाई 300 मीटर है, गोंदिया महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से 986 किलोमीटर उत्तर – पूर्व की तरफ औरंगाबाद नागपुर मार्ग पर है और भारत की राजधानी दिल्ली से 1086 किलोमीटर दक्षिण पूर्व की तरफ राष्ट्रिय राजमार्ग 44 पर है।

गोंदिया जिले के पडोसी जिले

गोंदिया के उत्तर में मध्य प्रदेश का बालाघाट जिला है, उत्तर पूर्व से दक्षिण पूर्व तक क्रमशः छत्तीसगढ़ राजनांदगाव जिला है, दक्षिण गडचिरोली जिला है और पश्चिम में भंडारा जिला है।

Information about Gondia in Hindi

नाम गोंदिया
मुख्यालय गोंदिया
प्रशासनिक प्रभाग नागपुर डिवीजन
राज्य महाराष्ट्र
क्षेत्रफल 4,843 किमी 2 (1,870 वर्ग मील)
जनसंख्या (2011) 1,200,151
पुरुष महिला अनुपात 1005
विकास 10.13%
साक्षरता दर 85.41%
जनसंख्या घनत्व 253 / किमी 2 (660 / वर्ग मील)
ऊंचाई 300 मीटर (1,000 फीट)
अक्षांश और देशांतर 21°27′ उत्तर 80°11′ पूर्व
एसटीडी कोड +91-07182′
पिन कोड 441601 and 441614
राजस्व प्रभाग 4
तहसील/मंडल 8
लोकसभा क्षेत्र 1
विधानसभा क्षेत्र 4
गांवों की संख्या 954
रेलवे स्टेशन गोंदिया जंक्शन रेलवे स्टेशन
एयर पोर्ट गोंदिया हवाई अड्डा
नदी (ओं) सिरोंचा, गोदावरी नदियां
उच्च मार्ग NH-44
आधिकारिक वेबसाइट http://gondia.nic.in/
आरटीओ कोड MH 35

गोंदिया जिले का नक्शा मानचित्र मैप

गोंदिया जिले में कितनी तहसील ब्लॉक और उपमंडल है

गोंदिया जिले में प्रशासनिक विभाजन तालुके जिनको तहसील कहते है, ये जिले में 8 है 1. गोंडिया, 2. गोरेगांव 3. तिरोरा, 4. अर्जुनी मोरगांव, 5. देवरी, 6. अमागांव, 7. सालेकसा, 8. सदाक अर्जुनी और जिले में 4 उपमंडल भी है गोंदिया, देवरी, तिरोडा और मोरगांव अर्जुनी है।

गोंदिया जिले में विधान सभा और लोकसभा की सीटें

गोंदिया जिले में 4 विधानसभा क्षेत्र है अर्जुनी मोरगांव (एससी), तिरोरा, गोंडिया और अमगाव (एसटी), और 1 संसदीय क्षेत्र भंडारा-गोंदिया है।

गोंदिया जिले में कितने गांव है

गोंदिया जिले में 556 ग्राम पंचायतों के अंदर आने वाले 954 गांव है।

गोंदिया जिले का इतिहास

गोंदिया जिले का इतिहास कुछ कुछ रामायण काल से जुड़ा हुआ है, क्युकी रामायण में गोदावरी के तट पर जिस सघन क्षेत्र का वरणन है जहा पर भयंकर राक्षस रहते थे वो भूभाग यही है, १०वी से ११ वि शताब्दी में यह भाग भंडारा जिले के अंतर्गत आता था और यहाँ पर हिन्दू राजा का राज्य हुआ करता था।

१८वी शताब्दी में यह क्षेत्र पश्चिमी खानदेश के अंतर्गत आ गया था और जब 1707 में औरंगजेब की मृत्यु के बाद मुहम्मद आज़म में साहू जी को स्वतंत्र किया तो पेशवा पारसजी भोंसले उनको यही मिले थे, फिर यहाँ पर कुछ समय तक हैदराबाद के निजाम का भी अधिकार रहा, 1909 में निजाम ने यह भूभाग अंग्रेजो को देदिया और 1956 में यह बॉम्बे प्रेसीडेंसी में जुड़ा, 1960 में जब महाराष्ट्र राज्य बना तो ये महाराष्ट्र में जुड़ गया, और १९९९ में इसे भंडारा जिले से निकालकर एक नए जिले का रूप दे दिया गया। वर्तमान समय में यह देश का नक्सल प्रभावित जिला है।

*NIA = No Information Available

Comments are closed.